NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून के दौरान ऊर्जा बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये पेय पदार्थ, होगा फायदा
    अगली खबर
    मानसून के दौरान ऊर्जा बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये पेय पदार्थ, होगा फायदा

    मानसून के दौरान ऊर्जा बढ़ाने के लिए डाइट में शामिल करें ये पेय पदार्थ, होगा फायदा

    लेखन सयाली
    Aug 12, 2024
    12:42 pm

    क्या है खबर?

    मानसून में आद्रता के कारण वातावरण में चिपचिपाहट बढ़ जाती है, जिसके कारण पसीना निकलता है। ऐसे में अपने शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त हाइड्रेशन पहुंचाना जरूरी हो जाता है।

    बरसात के दिनों में रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी न पीने से आपकी ऊर्जा का स्तर कम हो सकता है और आप बीमार पड़ सकते हैं।

    मानसून के दौरान ऊर्जा और हाइड्रेशन पाने के लिए अपनी डाइट में ये 5 स्वस्थ और स्वादिष्ट पेय पदार्थ शामिल करें।

    #1

    अनार का जूस

    मानसून के दौरान पेट की समस्याओं समेत कई स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां सामने आ सकती हैं। इनसे निपटने के लिए अनार का जूस पीना बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है।

    विटामिन A, C और E से भरपूर यह पेय पदार्थ पाचन स्वास्थ्य को दुरुस्त करने में मदद करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-वायरल गुण भी होते हैं, जो आपके शरीर को ऊर्जावान बना सकते हैं।

    हाइड्रेशन पाने के लिए सुबह के नाश्ते में इस जूस को शामिल करें।

    #2

    तरबूज का जूस

    मानसून के मौसम में शरीर को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप तरबूज के जूस को खान-पान का हिस्सा बना सकते हैं। यह फल 92 प्रतिशत पानी से बना होता है, जिसके कारण यह शरीर को अधिक मात्रा में तरल पहुंचा सकता है।

    यह पेय पोटेशियम से भरपूर होता है, जिसके कारण यह पाचन में सहायता कर सकता है। तरबूज का जूस सिट्रूलिन का भी समृद्ध स्रोत होता है, जो ऊर्जा के स्तर में सुधार कर सकता है।

    #3

    केले का शेक

    केले का शेक ऊर्जा की कमी से जूझ रहे लोगों के लिए एक पावरहाउस के रूप में काम करता है। फाइबर, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर यह पेय आपके शरीर को कम समय में ऊर्जावान बना सकता है।

    केले से बना शेक स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ ही पूरे दिन थकान और कमजोरी को दूर करने में भी मदद करता है। आप इस शेक को अपने आहार के हिस्से के रूप में सूखे मेवों के साथ पी सकते हैं।

    #4

    सत्तू का पेय

    सत्तू एक प्रोटीन से भरपूर आटा है, जिसे चने के पाउडर और कुछ दालों को मिलाकर बनाया जाता है। यह भारतीय खान-पान में बेहद प्रशिद्ध है और आसानी से उपलब्ध भी होता है।

    सत्तू के पाउडर से बने पेय में शरीर को ऊर्जावान महसूस कराने के लिए सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    जो लोग रोजाना जिम जाकर एक्सरसाइज करते हैं, वे पूरे दिन ऊर्जावान महसूस करने के लिए अपनी डाइट में सत्तू पेय को शामिल कर सकते हैं।

    #5

    नींबू पानी

    नींबू पानी मानसून के मौसम में पिया जाने वाला सबसे लोकप्रिय पेय पदार्थ है। इसके जरिए शरीर को तुरंत ऊर्जावान बनाया जा सकता है।

    नींबू पानी को बनाना बेहद आसान होता है और यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। आप नींबू पानी को शिकंजी की तरह तैयार करके भी अपने आहार का हिस्सा बना सकते हैं।

    आप नींबू पानी में ये 5 मसाले मिलाकर उसका स्वाद दोगुना कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स का सफर हुआ समाप्त, आंकड़ों से जानिए प्रदर्शन  IPL 2025
    छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 20 नक्सली ढेर, बड़े माओवादी नेता को घेरा गया छत्तीसगढ़
    कार में अलॉय व्हील लगवाना चुनना फायदे का सौदा या नुकसानदेह? यहां समझिए  कार
    बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही 'रेड 2', 20वें दिन कमाई में आया उछाल अजय देवगन

    मानसून

    मानसून के दौरान सूखे मसालों को नमी से सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके रसोई के नुस्खे
    मानसून में इन उत्पादों से बनाएं दूरी, त्वचा को हो सकता है नुकसान  त्वचा की देखभाल
    मानसून की बीमारियों से सुरक्षित रहने के लिए रोजाना पिएं ये हर्बल चाय, मजबूत होगी इम्यूनिटी   हर्बल चाय
    मानसून के प्रतिकूल प्रभाव से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये तरीके बच्चों की देखभाल

    डाइट

    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं? इन 5 खाद्य पदार्थों के सेवन से कम हो सकती है लालसा खान-पान
    गर्मी में ठंडक से लेकर चमकती त्वचा तक, ब्रोकली के सेवन से मिलते हैं ये लाभ खान-पान
    मधुमेह और एनीमिया जैसी कई बीमारियों का उपचार कर सकती है जंगल जलेबी, जानिए इसके फायदे खान-पान
    गर्मी के मौसम में लें ठंडे-ठंडे तुकमलंगे के शरबत की चुस्कियां, शरीर को मिलेंगे ये फायदे रेसिपी

    खान-पान

    भीगे बनाम कच्चे: जानिए किस तरह से सूखे मेवे खाने चाहिए?  लाइफस्टाइल
    पोहा या उपमा? जानिए इनमें से किसे नाश्ते में शामिल करना है ज्यादा फायदेमंद   लाइफस्टाइल
    सेहत के लिए देसी घी ज्यादा फायदेमंद होता है या मक्खन?  लाइफस्टाइल
    ओट्स या मूसली? जानिए वजन घटाने में किसका सेवन है ज्यादा फायदेमंद वजन घटाना
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025