रोजाना की जाने वाली ये 5 गलतियां हो सकती हैं किडनी के लिए नुकसानदायक
क्या है खबर?
किडनी हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो खून को साफ करके शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती है। इसके अलावा यह शरीर के तरल पदार्थों के संतुलन को बनाए रखने में भी मदद करती है। हालांकि, कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारी किडनी के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती हैं। आइए आज हम आपको ऐसी ही कुछ गलतियों के बारे में बताते हैं, जिनसे आपको तुरंत बचना चाहिए।
#1
नमक का अधिक सेवन
अगर आप रोजाना 5 से 6 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो यह आपकी किडनी के लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, नमक में मौजूद सोडियम खून में सोडियम के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे किडनी पर अधिक दबाव पड़ता है। sइसके अतिरिक्त इससे दिल की बीमारी का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए रोजाना 5 से 6 ग्राम से ज्यादा नमक का सेवन न करें।
#2
पानी कम पीना या अधिक पीना
पानी कम पीना या अधिक पीना, दोनों ही किडनी के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। अगर आप कम पानी पीते हैं तो इससे शरीर के हानिकारक तत्व किडनी में जमा होने लगते हैं, जिससे इसके खराब होने की संभावना बढ़ जाती है। दूसरी ओर अधिक पानी पीने से किडनी पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे यह तेजी से खराब हो सकती है। इसलिए दिनभर में सीमित मात्रा में पानी पीएं।
#3
ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन
ज्यादा प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थ जैसे सोयाबीन और दूध से बने उत्पादों का अधिक सेवन भी किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है। इन खाद्य पदार्थों में मौजूद कुछ तत्व खून में बढ़ने लगते हैं, जिससे किडनी पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। इससे किडनी के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए सीमित मात्रा में ही प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें।
#4
देर रात तक जागना
देर रात तक जागना भी किडनी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमारी किडनी दिन के समय ज्यादा सक्रिय रहती हैं और रात को आराम करना चाहती हैं। देर रात तक जागने से उनकी प्राकृतिक प्रक्रिया में रुकावट आती है, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। इसके अलावा नींद पूरी न होने से शरीर में तनाव बढ़ता है, जो किडनी के स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसलिए समय पर सोने और समय पर सोने की आदत डालें।
#5
ज्यादा चाय-कॉफी का सेवन
चाय-कॉफी जैसे कैफीन वाले पेय का अधिक सेवन भी किडनी के लिए हानिकारक हो सकता है। कैफीन शरीर में कुछ ऐसे तत्व बढ़ाती है, जो किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं। इसके अलावा कैफीन वाले पेय से नींद पूरी नहीं होती, जिससे तनाव बढ़ता है और किडनी कमजोर होती जाती है। इसलिए सीमित मात्रा में ही चाय-कॉफी का सेवन करें और सोने से पहले इन्हें न पिएं।