NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से आयोजित होती है दुर्गा पूजा
    अगली खबर
    भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से आयोजित होती है दुर्गा पूजा
    विदेशों में भी मनाई जाती है दुर्गा पूजा (तस्वीर: पिक्सेल्स)

    भारत ही नहीं, दुनिया के इन देशों में भी धूमधाम से आयोजित होती है दुर्गा पूजा

    लेखन गौसिया
    Oct 21, 2023
    03:26 pm

    क्या है खबर?

    बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दुर्गा पूजा का त्योहार देशभर में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है।

    हालांकि, इसकी धूम सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है। यह त्योहार दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता है और इस दौरान हर तरफ उत्सव का माहौल होता है।

    आइये आज हम आपको 5 ऐसे देशों के बारे में बताते हैं, जहां दूर्गा पूजा का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाता है।

    #1

    नेपाल 

    भारत की तरह नेपाल में भी दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है। वहां इस त्योहार को दशैन कहा जाता है।

    इसमें भक्त अपने घरों और मंदिरों में देवी मां की मूर्तियां स्थापित करते हैं और उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही वे अन्य रीति-रिवाजों का भी पालन करते हैं।

    नेपाल में इन दिनों कई सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में छुट्टियां भी रहती हैं।

    यहां जानिए कोलकाता में सजे अनोखे थीम वाले दुर्गा पूजा पंडाल के बारे में।

    #2

    बांग्लादेश

    बांग्लादेश में दूसरी सबसे बड़ी आबादी हिंदू बंगालियों की है। ऐसे में यहां के लोग भी दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाते हैं।

    इस कार्यक्रम में भक्त जुलूस निकालते हैं और ढाक नामक संगीत उपकरण बजाए जाते हैं। इसके साथ ही भक्त देवी की पूजा-अर्चना करते हैं।

    इसके अलावा यहां भक्त स्थानीय मंदिरों में छोटी लड़कियों को भी रखते हैं, जो देवी दुर्गा का प्रतिनिधित्व करती हैं और फिर लोग उनकी पूजा करते हैं।

    #3

    लंदन

    लंदन में भी दुर्गा पूजा का त्योहार मनाया जाता है।

    यहां आयोजकों के समूह होते हैं, जो इस त्योहार के लिए देवी दुर्गा की मूर्तियों को आयात करते हैं और फिर पारंपरिक रूप से देवी की पूजा-अर्चना करते हैं।

    इसके अलावा ये समूह दुर्गा पूजा के कार्यक्रमों की मेजबानी भी करते हैं, जिसमें सभी उम्र के लोग शामिल होते हैं।

    इस दौरान बंगाली कलाकारों को पूजा में प्रदर्शन के लिए भी बुलाया जाता है।

    #4

    ऑस्ट्रेलिया 

    जानकारी के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स में 1974 में दुर्गा पूजा की शुरुआत 12 परिवारों द्वारा की गई थी।

    आज यह त्योहार यहां के सभी प्रमुख शहरों में मनाया जाता है। इस दौरान लोग संगीत समारोह का आयोजन करते हैं।

    इसमें कई मशहूर कलाकार आते हैं और वे आधुनिक फ्यूजन संगीत और क्लासिक रवीन्द्र संगीत गाकर त्योहार का जश्न मनाते हैं ।

    यहां दुर्गा पूजा धूमधाम से आयोजित होती है, जिसमें सभी लोग भाग लेते हैं।

    #5

    अमेरिका 

    अमेरिका में कई भारतीय खासतौर पर बंगाली लोग रहते हैं इसलिए वहां दुर्गा पूजा भव्य तरीके से मनाई जाती है।

    इसके लिए 5 दिवसीय कार्यक्रम मूल रूप से 1970 के दशक में शुरू हुआ था और मौजूदा वक्त में यह सभी 50 राज्यों में आयोजित किया जाता है।

    इन कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में कई समूहों द्वारा किया जाता है और इस दौरान सभी लोग मिलकर जश्न मनाते हैं और लोगों से मिलते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दुर्गा पूजा
    त्यौहार
    अमेरिका

    ताज़ा खबरें

    महेंद्र सिंह धोनी ने टी-20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे किए, जानिए उनके आंकड़े महेंद्र सिंह धोनी
    IPL: सबसे ज्यादा फाइनल मैचों की मेजबानी कर चुके हैं ये मैदान इंडियन प्रीमियर लीग
    प्रधानमंत्री मोदी ने जर्मनी के नए चांसलर फ्रेडरिक मर्ज को दी बधाई, जानिए क्या कहा नरेंद्र मोदी
    सुजुकी मोटरसाइकिल हरियाणा में बना रही नया प्लांट, 1,200 करोड़ होंगे खर्च  सुजुकी मोटरसाइकिल भारत

    दुर्गा पूजा

    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि के दिनों में इन छह बातों का रखें विशेष ध्यान कोलकाता
    नवरात्रि विशेष: नवरात्रि में कहीं घुमने जाना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरुर जाएं जम्मू-कश्मीर
    नवरात्रि विशेष: जानिए, उपवास के दौरान भी कैसे रह सकते हैं स्वस्थ स्वास्थ्य
    कोलकाता: 50 किलो सोने से बनी है यह दुर्गा प्रतिमा, खर्च हुए इतने करोड़ रुपये कोलकाता

    त्यौहार

    हरियाली तीज: विवाहित महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण है यह त्योहार, जानिए इसका इतिहास और महत्व  लाइफस्टाइल
    रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन हैं घर से दूर? इन 5 तरीकों से मनाएं त्योहार रक्षाबंधन
    नाग पंचमी कब है? जानिए इस त्योहार का इतिहास और इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    30 या 31 अगस्त, कब है रक्षाबंधन? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें  रक्षाबंधन

    अमेरिका

    भारतीय व्हिस्की ने जीता 'दुनिया की सबसे बेहतरीन शराब' का खिताब, जानिए इसकी कीमत हरियाणा
    अमेरिका: 104 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने की स्काइडाइविंग, बना सकती है विश्व रिकॉर्ड शिकागो
    अमेरिकी संसद में ऐतिहासिक घटना, स्पीकर कैविन मैक्कार्थी पद से हटाए गए डेमोक्रेटिक पार्टी
    कनाडा के तेवर फिर नरम पड़े, बोला- भारत के साथ निजी बातचीत की जरूरत कनाडा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025