NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा
    अगली खबर
    खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा

    खूबसूरत पर्यटन स्थल है झारखंड, इन 5 जगहों को बनाएं अपनी यात्रा का हिस्सा

    लेखन अंजली
    Mar 29, 2024
    10:48 pm

    क्या है खबर?

    भारत के पूर्वी भाग में स्थित झारखंड खूबसूरत और सांस्कृतिक विरासत से समृद्ध राज्य है।

    यह राज्य मनमोहक झरनों, हरे-भरे जंगलों, आकर्षक वन्यजीवन और ऊंचे पहाड़ों से भरा है। इसके अलावा यहां भव्य किलों से लेकर शानदार वास्तुकला और कई मंदिर भी हैं।

    इसलिए यहां छुट्टियों के दौरान जाना मनोरंजक हो सकता है।

    आइए आज हम आपको झारखंड के सबसे बेहतरीन पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं, जहां आपको एक बार जरूर घूमने जाना चाहिए।

    #1

    बेतला नेशनल पार्क

    अगर आपको करीब से वन्यजीव देखने की इच्छा है तो आप झारखंड में स्थित बेतला नेशनल पार्क का रूख कर सकते हैं।

    यह एक खूबसूरत नेशनल पार्क है, जो जंगली हाथियों के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है। इसके अतिरिक्त यहां आपको तेंदुएं और बाघ जैसे जंगली जानवर भी घूमते हुए दिख जाएगें।

    साथ ही यहां पर 200 से अधिक वनस्पति प्रजातियां भी है, जो इस पार्क को खूबसूरत बनाती हैं।

    #2

    बाबा बैद्यनाथ मंदिर 

    इस मंदिर को ज्योतिर्लिंग और शक्तिपीठ दोनों के रूप में जाना जाता है।

    ऐसा माना जाता है कि रावण ने यहां भगवान शिव को अपने 10 सिरों की बलि दी थी, जिसे देखकर भगवान ने रावण की चोटों को ठीक किया था।

    इस मंदिर में 72 फीट ऊंचा पिरामिडनुमा मीनार है और इसके शीर्ष पर तीन सोने के छत्र और एक पंचशूला भी है।

    यहां चंद्रकांता मणि नामक एक 8 पंखुड़ियों वाला कमल भी स्थापित है।

    #3

    दसम झरना

    यह खूबसूरत झरना झारखंड के तैमारा गांव में स्थित है।

    इस झरने का गिरता पानी मंत्रमुग्ध कर देना वाला नजारा प्रस्तुत करता है, जिससे यहां फोटोग्राफर और प्रकृति प्रमियों को एक सुखद अनुभव मिल सकता है।

    पर्यटकों की बढ़ती संख्या के कारण अब इस जगह पर कई रेस्टोरेंट और साफ-सुथरे शौचालय खुल गए हैं, जिससे यहां की यात्रा पहले की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक हो गई है।

    #4

    तपोवन गुफाएं और पहाड़ियां

    इन पहाड़ियों का मुख्य आकर्षण तपो नाथ महादेव मंदिर है।

    यहां की टूटी हुई चट्टानों वाली गुफाएं पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है, जिसके अंदर की सतह पर भगवान हनुमान का चित्र देखा जा सकता है।

    यहां सीता कुंड नाम की पहाड़ी के पास एक छोटा जल निकाय भी है, जिसके बारे में ऐसा माना जाता है कि देवी सीता ने स्नान किया था।

    #5

    टैगोर हिल्स 

    टैगोर हिल्स का नाम महान कवि रवींद्रनाथ टैगोर के नाम पर पड़ा है, जिन्होंने यहां काफी समय बिताया था।

    मोरादाबाद हिल के नाम से भी जानी जाने वाली यह जगह रांची शहर के सुंदर दृश्यों और साफ नीले आसमान का आनंद लेने के लिए एकदम बेहतरीन है।

    यह पहाड़ी एडवेंचर चाहने वालों के बीच भी बहुत लोकप्रिय है और यहां रॉक क्लाइम्बिंग समेत ट्रेकिंग को भी आजमाया जा सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    झारखंड
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-2: श्रेयस अय्यर ने जड़ा मैच जिताऊ अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 को जीतकर फाइनल में किया प्रवेश, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025 में खत्म हुआ मुंबई इंडियंस का सफर, आंकड़ों से जानिए कैसा रहा प्रदर्शन इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, दूसरी बार फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025

    झारखंड

    झारखंड: नए साल का जश्न मनाने जा रहे दोस्तों की कार दुर्घटनाग्रस्त हुई, 6 की मौत सड़क दुर्घटना
    झारखंड: क्या हेमंत सोरेन अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी में? जानें क्यों लगे कयास हेमंत सोरेन
    खनन घोटाला: ED ने हेमंत सोरेन के करीबियों पर कसा शिंकजा, झारखंड और राजस्थान में छापेमारी हेमंत सोरेन
    पेट्रोल-डीजल की कीमतें: देशभर में 4 जनवरी को क्या है ताजा भाव? जानिए कितने बदले दाम पेट्रोल-डीजल की कीमतें

    पर्यटन

    गुजरात के इस गांव को UN से मिला 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' का सम्मान, क्या है खास? गुजरात
    गोवा: छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए पणजी की इन जगहों पर घूमने जाएं गोवा
    ये हैं भारत के 5 सबसे खूबसूरत और आकर्षक रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे
    मेघालय की राजधानी में घूमने के लिए बेहतरीन हैं ये 5 पर्यटन स्थल  मेघालय

    लाइफस्टाइल

    रोजाना एक कीनू का सेवन करने से मिल सकते हैं कई फायदे खान-पान
    किडनी रोग से जुड़े 5 शारीरिक संकेत, भूल से भी न करें नजरअंदाज बीमारियों से बचाव
    क्या स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है 'वॉटर कुकिंग'? जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें खान-पान
    गर्मियों के दौरान अपनी डाइट में शामिल करें ये 5 देसी ड्रिंक्स, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025