NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ इन भारतीय जगहों पर बना सकती हैं घूमने का प्लान
    अगली खबर
    लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ इन भारतीय जगहों पर बना सकती हैं घूमने का प्लान
    लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ इन भारतीय जगहों का करें रुख

    लड़कियां अपनी सहेलियों के साथ इन भारतीय जगहों पर बना सकती हैं घूमने का प्लान

    लेखन अंजली
    Dec 11, 2022
    06:00 am

    क्या है खबर?

    अगर आप अपनी सहेलियों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना रही हैं तो यकीनन आपके जहन में सबसे पहले ख्याल सेफ्टी का ही आ रहा होगा।

    लड़कियां ऐसी जगहों पर जाना पसंद करती हैं, जहां बेसिक सुविधाओं समेत वातावरण भी अच्छा हो।

    आइए आज हम आपको पांच ऐसी भारतीय जगहों के बारे में बताते हैं, जहां आप अपनी सहेलियों के साथ बिना किसी परेशानी के घूम सकती हैं।

    #1

    ऋषिकेश

    यदि आप घूमने के लिए एडवेंचर गतिविधियों से भरी जगह की तलाश कर रहे हैं तो आप अपनी सहेलियों के साथ ऋषिकेश का रुख करें।

    यहां जाकर आप बंजी जंपिंग, रिवर राफ्टिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, पैराग्लाइडिंग, जिपलाइनिंग, क्लिफ जंपिंग, जोरबिंग और कई अन्य गतिविधियों का आनंद ले सकती हैं।

    आप राम और लक्ष्मण झूलों पर आराम से टहलने या गंगा आरती देखने का आनंद भी ले सकती हैं।

    #2

    जयपुर

    अगर आपकी सहेलियों को शाही रिट्रीट्स और ऐतिहासिक वास्तुशिल्प पसंद है तो आप उनके साथ जयपुर घूमने जा सकती हैं।

    ऐतिहासिक और शानदार किलों, मंदिरों, महलों और हवेलियों से भरा गुलाबी शहर अपने खूबसूरत माहौल से आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

    यहां आप हवा महल, आमेर किला और नाहरगढ़ किला घूम सकती हैं और यहां से राजस्थानी जूतियों और पारंपरिक दुपट्टों की खरीदारी करना न भूलें।

    #3

    अंडमान और नोकोबार द्वीप समूह

    अगर आप और आपकी सहेलियां अपने ऑफिस से पांच से छह दिन की छुट्टियां ले सकती हैं तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर घूमने के लिए जाएं।

    शांत समुद्र तटों, बड़े नारियल के पेड़ और सुरम्य द्वीपों से घिरी इस जगह पर आप स्नोर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, पैरासेलिंग आदि कई तरह के वाटरस्पोर्ट्स को आजमा सकते हैं।

    यहां आकर हैवलॉक द्वीप और राधानगर बीच का रुख भी जरूर करें।

    #4

    सोलंग वैली

    अगर आपकी सहेलियां बर्फ से ढकी जगह पर जाना चाहती हैं तो आप सोलंग वैली को चुन सकती हैं।

    समुद्र तल से लगभग 8,400 फीट की ऊंचाई पर स्थित सोलंग वैली एवेंचर गतिविधियों को पसंद करने वाले लोगों के लिए एक बेहतरीन पर्यटन स्थल है।

    सर्दियों में यह जगह बर्फ से ढकी रहती है, जिस दौरान आप स्कीइंग और स्नोबोर्डिंग आदि का आनंद ले सकती हैं।

    इसके साथ ही हिमालय के मनोरम दृश्य आपका मनमोह लेगें।

    #5

    रन ऑफ कच्छ

    रन ऑफ कच्छ दुनिया का सबसे बड़ा नमक से बना रेगिस्तान है, जहां अगर आप अपनी सहेलियों के साथ घूमने के लिए जाएंगी तो आप इसकी खूबसूरती के दीवाने हो जाएंगी।

    रन ऑफ कच्छ का ज्यादा भाग गुजरात राज्य में है। जबकि इसका कुछ भाग पाकिस्तान में भी है।

    इसके अतिरिक्त, आप जूनागढ़ जा सकती हैं। यहां आकर आप सक्काबाग चिड़ियाघर, वन्यजीव संग्रहालय, गिर राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन स्थलों की सैर करके अपनी यात्रा को आनंदमय बना सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जयपुर
    गुजरात
    हिमालय
    अंडमान और निकोबार

    ताज़ा खबरें

    बारिश में कार स्टार्ट करते समय क्या सावधानियां बरतनी चाहिए? कार
    IPL 2025: ईशान किशन ने RCB के खिलाफ खेली नाबाद 94 रन की पारी, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट ने टेस्ट क्रिकेट में जड़ा अपना दूसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    इस साल आ रहीं हैं ये 5 जबरदस्त एक्शन फिल्में, लिख लीजिए तारीख ऋतिक रोशन

    जयपुर

    जयपुर के डॉक्टरों ने HIV की दवा से किया कोरोना वायरस संक्रमित महिला का इलाज राजस्थान
    कोरोना वायरस से जुड़ी जानकारी के लिए सरकार ने जारी किया व्हाट्सऐप नंबर भारत की खबरें
    कोरोना वायरस: राजस्थान में निजी वाहनों के संचालन पर बैन, पेंशन और राशन की घोषणा भारत की खबरें
    कोरोना वायरस के बीच कालाबाजारी; मुंबई में 15 करोड़ रुपये की लागत के फेस मास्क जब्त मुंबई

    गुजरात

    एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 8, शीर्ष पर है गुरुग्राम दिल्ली
    गुजरात: वडोदरा में पटाखे फोड़ने को लेकर सांप्रदायिक झड़प, फेंके गए पेट्रोल बम; 19 हिरासत में दिवाली
    गुजरात को मिला एक और बड़ा प्रोजेक्ट, एयरबस-टाटा समूह लगाएंगे सैन्य विमान बनाने का कारखाना एयरबस
    महाराष्ट्र की झोली से गया 1.8 लाख करोड़ रुपये का निवेश, विपक्ष के निशाने पर सरकार महाराष्ट्र

    हिमालय

    प्रधानमंत्री मोदी ने याद किए जवानी के दिन, कहा- सोचता था मुंबई जा पाऊंगा या नहीं अहमदाबाद
    आतंकवाद से जूझ रहे पाकिस्तान ने खुद को बताया 'पर्यटकों के लिए स्वर्ग' भारत की खबरें
    भारतीय सेना का पौराणिक हिम मानव 'येति' के पैरों के निशान मिलने का दावा भारतीय सेना
    नेपाल ने किया भारतीय सेना का दावा खारिज, कहा- येति नहीं, भालू के पैरों के निशान भारतीय सेना

    अंडमान और निकोबार

    दो समुद्री तूफानों से रास्ता भटका, एक महीने बहकर अंडमान से ओडिशा पहुंचा शख्स ओडिशा
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    भारतीय जल सीमा में बिना अनुमति घुस आया था चीनी समुद्री जहाज- नौसेना प्रमुख चीन समाचार
    नए साल पर IRCTC कम पैसों में करा रहा है अंडमान की सैर, जानें खासियत IRCTC
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025