NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

    रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं, मिलेंगे कई स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Aug 31, 2024
    04:34 pm

    क्या है खबर?

    कुछ छोटे-छोटे घरेलू नुस्खे ऐसे होते हैं, जो हमें बड़ी-बड़ी परेशानियों से दूर रखते हैं। ऐसा ही एक नुस्खा है, सुबह उठते ही गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीना।

    गुनगुने पानी और शहद के इस मिश्रण का सेवन करने से शरीर को कई लाभ मिलते हैं और चेहरे पर चमक आती है।

    आइए रोजाना सुबह गुनगुने पानी में शहद मिलाकर पीने से मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    #1

    वजन कम करने में कारगर

    अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद का सेवन करते हैं तो इससे वजन प्रबंधन में मदद मिल सकती है। अगर आप इसमें नींबू का रस भी मिला दें तो वजन तेजी से घट सकता है।

    दरअसल, शहद मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। दूसरी तरफ नींबू शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।

    गुनगुने पानी और शहद का सेवन करने पर आप सुबह-सुबह तरोताजा भी महसूस करते हैं।

    #2

    पाचन क्रिया को बना सकता है मजबूत

    अगर आप रोजाना सुबह गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो इससे आपको अपनी पाचन क्रिया को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

    यह पानी खाने को आसानी से पचाकर पोषक तत्वों के अवशोषण की क्षमता को बढ़ा सकता है।

    यह मिश्रण फाइबर से भी भरपूर होता है और फाइबर शरीर में गैस्ट्रिक एंजाइम के उत्पादन को संतुलित करके पाचन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है।

    #3

    इम्यूनिटी को बढ़ावा देने में है सहायक

    शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी की बढ़ावा देने में मदद कर सकता है।

    यह शरीर को बाहरी कारको से लड़ने में भी मदद करता है, जिससे आप मौसमी बीमारियों और संक्रमण से बच सकते हैं।

    शहद में एंटी-माइक्रबियल गुण भी होते हैं, वहीं गर्म पानी भी कई मिनरल्स से भरपूर होता है।

    इसलिए रोजाना एक गिलास गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं।

    #4

    शरीर को प्राकृतिक रूप से कर सकता है डिटॉक्स 

    शहद वाला गर्म पानी में शरीर के लिए प्यूरीफायर की तरह काम कर सकता है।

    इसके जरिए आपको शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है। इसके साथ ही यह शरीर को भरपूर ऊर्जा देने में भी मदद कर सकता है।

    लाभ के लिए रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी में शहद मिलाकर पिएं और आप चाहें तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें थोड़ा नींबू का रस भी मिला सकते हैं।

    #5

    त्वचा के लिए भी है फायदेमंद 

    त्वचा की देखभाल के लिए भी गर्म पानी में शहद मिलाकर पीना फायदेमंद हो सकता है।

    शहद त्वचा के लिए एक प्रभावी एस्ट्रिनजेंट की तरह भी काम करता है। एस्ट्रिनजेंट त्वचा के रोमछिद्रों को छोटा करने में मदद करते हैं।

    इसके अलावा, यह त्वचा से सीबम के स्राव को नियंत्रित करने में भी मददगार साबित हो सकता है। इसी तरह गर्म पानी त्वचा को हाइड्रेट रख सकता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    खान-पान

    ओट्स बनाम क्विनोआ: जानिए इन दोनों के बीच में अंतर और फायदे  लाइफस्टाइल
    क्या रोजाना पिस्ता खाना फायदेमंद है? जानिए एक दिन में इसकी कितनी मात्रा लेना सुरक्षित लाइफस्टाइल
    एक चम्मच घी में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर खाने से मिल सकते हैं कई फायदे लाइफस्टाइल
    मानसून के दौरान रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए न करें खान-पान से जुड़ी ये गलतियां मानसून

    लाइफस्टाइल

    स्नैक्स के तौर पर मखाने से बनाए ये 5 तरह के स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    विषाक्त पदार्थों से बंद हो सकती हैं धमनियां, ठीक रखने के लिए पीएं ये हर्बल चाय  हर्बल चाय
    दही हांडी से लेकर झाकियों तक: भारत के राज्यों में कृष्ण जन्माष्टमी मनाने के तरीके जन्माष्टमी
    नया-नया योग करना शुरू कर रहे हैं? सुबह के लिए चुनें ये 5 योगासन, होगा फायदा योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025