NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / ऋषिकेश की यात्रा इन खूबसूरत झरनों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, मन को देंगे सुकून 
    अगली खबर
    ऋषिकेश की यात्रा इन खूबसूरत झरनों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, मन को देंगे सुकून 

    ऋषिकेश की यात्रा इन खूबसूरत झरनों को देखे बिना रह जाएगी अधूरी, मन को देंगे सुकून 

    लेखन सयाली
    May 31, 2025
    05:54 pm

    क्या है खबर?

    उत्तराखंड की गोद में बसा ऋषिकेश खुद में प्राचीन और धार्मिक सभ्यता को संमेटे हुए है।

    यह शहर अपनी प्राकृतिक सुंदरता, गंगा आरती, योग और एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध होता जा रहा है।

    इस शांत स्थान की यात्रा करने से मन को सुकून मिलता है और भीड़-भाड़ से दूर पहाड़ों के बीच यादगार समय बिताने का मौका मिलता है।

    अगर आप ऋषिकेश जा रहे हैं तो यहां के इन खूबसूरत झरनों को देखे बिना वापस न जाएं।

    #1

    पटना झरना

    पटना झरना ऋषिकेश का सबसे मशहूर झरना है, जहां ट्रेक करके पहुंचा जा सकता है। इसका ट्रेक 1.5 किमी लंबा है, जो देवदार के जंगलों के बीच से हो कर गुजरता है।

    चलते-चलते आपको काई से ढकी चट्टानों के ऊपर से बहता झरना नजर आएगा, जो एक तालाब में गिरता है। इस झरने के पीछे कई रहस्यमय चूना पत्थर की गुफाएं भी छिपी हुई हैं।

    इस झरने को देखने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय अच्छा रहता है।

    #2

    झिलमिल झिलमिल झरना

    झिलमिल झिलमिल झरना वास्तव में एक छिपा हुआ रत्न है, जो इतना कम लोकप्रिय है कि कुछ स्थानीय लोग भी इसके बारे में नहीं जानते।

    इस झरने तक पहुंचने के लिए आपको 30 मिनट का ट्रेक करना होगा, जो थोड़ा चुनौतीपूर्ण होता है। यह सुंदर झरना गहरे और स्वच्छ तालाब में गिरता है, जिसे देखकर आपका मन खुश हो जाएगा।

    अगर आप किसी कम भीड़-भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहते हैं तो यह झरना आपके लिए सही रहेगा।

    #3

    फूल चट्टी झरना

    फूल चट्टी आश्रम से महज 15 मिनट की दूरी पर इस शहर का सबसे शांत झरना बसा हुआ है। 'फूल चट्टी' नाम का मतलब होता है 'फूलदानी' और मानसून के बाद के महीनों में यह झरना जंगली फूलों से सज जाता है।

    उस वक्त इसका नजारा बिलकुल किसी परी लोक जैसा दिखता है। यह लगभग 20 फीट ऊंचा है और इसका शांत वातावरण ध्यान लगाने के लिए एकदम सही है।

    आस-पास रहने वाले साधु-संत यहां ध्यान लगाने आते रहते हैं।

    #4

    नीर गढ़ झरना 

    नीर गढ़ झरना ऋषिकेश का सबसे सुंदर झरना है, जिसे 'गुप्त झरना' भी कहा जाता है। यह गंगा नदी के ऊपर पहाड़ियों पर स्थित एक बहु-स्तरीय झरना है, जो प्रकृति प्रेमियों के लिए स्वर्ग समान है।

    इस झरने तक लक्ष्मण झूला या उसके पास की सड़क से थोड़ी चढ़ाई करके पहुंचा जा सकता है। यह झरना अपनी 3 परतों के लिए जाना जाता है, जिसके शीर्ष पर एक बड़ा स्विमिंग पूल है।

    इसका पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा रहता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ऋषिकेश
    यात्रा

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश तुर्की की मदद से बनाएगा हथियार, भारत के लिए क्या है चिंता की बात? तुर्की
    इन कारणों से फट सकती है इंवर्टर की बैटरी, भूलकर भी न करें ये गलतियां  बैटरी टेक्नोलॉजी
    कर्नाटक सरकार ने तंबाकू खरीदने की कानूनी उम्र बढ़ाई, हुक्का बार पर लगाया प्रतिबंध कर्नाटक
    महिंद्रा BE Rall-E की टेस्टिंग में दिखी झलक, जानिए कैसा होगा लुक  महिंद्रा एंड महिंद्रा

    ऋषिकेश

    वीकेंड पर कम बजट में ज़रूर घूमें दिल्ली के नज़दीक की ये पाँच जगहें दिल्ली
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए परफेक्ट हैं भारत की ये बेहतरीन जगहें भारत की खबरें
    टाइट जींस पहनकर लॉन्ग ड्राइव पर गया व्यक्ति मरते-मरते बचा, जानें क्या है मामला दिल्ली
    भारत की इन जगहों की यात्रा कर मनाएं नए साल का जश्न, यादगार हो जाएगा नववर्ष भारत की खबरें

    यात्रा

    ये हैं भारत के 5 सबसे ठंडे स्थान, सर्दियों में आप यहां देख सकते हैं बर्फबारी मनाली
    योजनाबद्ध तरीके से बसाए गए हैं भारत के ये शहर, इनकी यात्रा करना होगा यादगार अनुभव  चंडीगढ़
    होली के रंग में डूबने के लिए करें इन भारतीय जगहों का रुख, त्योहार बनेगा खास होली
    भारत में मौजूद हैं ये 5 बेहतरीन सुरंगें, आप कर सकते हैं इनकी यात्रा लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025