केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर प्रतिबंध 5 साल और बढ़ाया
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने विवादित उपदेशक डॉ जाकिर अब्दुल करीम नाइक के इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (IRF) को शुक्रवार को अगले 5 साल के लिए गैर-कानूनी संगठन घोषित कर दिया। सरकार ने IRF की गतिविधियों को देश की सुरक्षा के लिए नुकसानदायक बताया और इससे सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने की संभावना जताई है। गृह मंत्रालय ने फाउंडेशन पर पहले भी प्रतिबंध लगाया था। उसने मौजूदा प्रतिबंध खत्म होने से एक दिन पहले नई अधिसूचना जारी की है।
प्रतिबंध
मंत्रालय ने क्या कहा?
अधिसूचना के मुताबिक, "IRF को पहली बार 17 नवंबर, 2016 को गैर-कानूनी संगठन घोषित किया गया था और बाद में 15 नवंबर, 2021 को रोक बढ़ा दी गई थी। गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) एक्ट, 1967 के सेक्शन 6 के सब-सेक्शन (1) के तहत, रोक की अवधि 14 नवंबर को खत्म होनी थी।"
अधिसूचना में नाइक पर धर्म के आधार पर अलग-अलग धार्मिक समुदायों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने और युवाओं को आतंकवादी काम के लिए उकसाने का आरोप है।
पहचान
जाकिर नाइक कौन है?
जाकिर नाइक कट्टरपंथी इस्लामी उपदेशक है। उनका जन्म मुंबई में हुआ था और उन्होंने MBBS की डिग्री भी शामिल है।
नाइक 2000 के बाद सामाजिक-धार्मिक कामों में शामिल हो गए और IRF की स्थापना की। उनके भाषण पीस टीवी चैनल पर दिखाए जाते हैं, जो भारत, कनाडा, ब्रिटेन और बांग्लादेश में प्रतिबंधित हैं।
वर्ष 2016 में नफरत फैलाने और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के बीच वह भारत छोड़कर भाग गए। उन्होंने हमेशा खुद को निर्दोष बताया है।