Loading...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा कार्यालय में मचाई तोड़-फोड़, अकाउंट निलंबित किए जाने से थे नाराज
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हैदराबाद स्थित मेटा कार्यालय में जमकर तोड़-फोड़ मचाई

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेटा कार्यालय में मचाई तोड़-फोड़, अकाउंट निलंबित किए जाने से थे नाराज

लेखन आबिद खान
Nov 21, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

हैदराबाद में भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मेटा के कार्यालय में जमकर तोड़-फोड़ मचाई। कार्यकर्ता जबरन कार्यालय में घुस गए, नारेबाजी की और वहां रखे गमले तोड़ दिए। ये लोग कांग्रेस पदाधिकारियों के सोशल मीडिया खातों पर लगाई गई पाबंदी का विरोध कर रहे थे। तेलंगाना युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जक्कीदी शिवचरण रेड्डी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने मेटा पर राजनीतिक हस्तक्षेप का आरोप लगाया और पदाधिकारियों के खाते बहाल करने की मांग की।

मुंबई

मुंबई में भी प्रदर्शन

मुंबई के BKC स्थित मेटा कार्यालय में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने कार्यालय की इमारत के शीशे पर 'RSS का बेटा मेटा' जैसे नारे लिख दिए और सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव का पोस्टर भी जलाया।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष जीना सबरीन समेत 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 15-20 अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

कुछ लोगों को हिरासत में लेने के बाद छोड़ दिया गया है।

वजह

क्यों भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता?

युवक कांग्रेस के मुताबिक, मेटा ने 19 नवंबर को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाबंदी लगा दी थी।

संगठन का आरोप है कि यह कार्रवाई भाजपा के कहने पर की गई थी और सवाल उठाया कि इसके आदेश कहां से आए थे।

यूथ कांग्रेस ने दावा किया कि मेटा कार्यालय पर प्रदर्शन करने के कुछ ही देर बाद दोनों इंस्टाग्राम अकाउंट बहाल कर दिए गए।

ADVERTISEMENT