NEET-PG: तैयारी कर रही डॉक्टर यशस्विता की मौत, चिट्ठी से खुला डिप्रेशन का राज
आंध्र प्रदेश की 26 वर्षीय MBBS ग्रेजुएट यशस्विता, जो NEET-PG परीक्षा की तैयारी कर रही थीं, अपने हैदराबाद के हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिलीं। बाद में पास के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शनिवार सुबह जब उनके पिता का उनसे संपर्क नहीं हो पाया, तो उन्होंने चिंता जताई। पुलिस के मुताबिक, आशंका है कि यशस्विता ने अपने हॉस्टल के कमरे में ही जहर का सेवन किया था।
चिट्ठी से डिप्रेशन से जूझने का खुलासा
यशस्विता के कमरे से मिली एक चिट्ठी में लिखा था कि वह इंटरमीडिएट के दिनों से ही डिप्रेशन से जूझ रही थीं। हालांकि, उन्होंने अपनी परेशानी के लिए परीक्षा को जिम्मेदार नहीं ठहराया था।
शनिवार सुबह उनकी अपने पिता से बात हुई थी और उनके पिता उन्हें परीक्षा दिलाने ले जाने वाले थे। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हॉस्टल के कर्मचारियों के साथ-साथ यशस्विता के संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ कर रही है।