NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान: हाथ में स्टिक और सिर पर घूंघट, अनोखे अंदाज में महिलाओं ने खेली हॉकी
    अगली खबर
    राजस्थान: हाथ में स्टिक और सिर पर घूंघट, अनोखे अंदाज में महिलाओं ने खेली हॉकी
    राजस्थान में घूंघट में हॉकी खेलते नजर आईं महिलाएं

    राजस्थान: हाथ में स्टिक और सिर पर घूंघट, अनोखे अंदाज में महिलाओं ने खेली हॉकी

    लेखन गौसिया
    Sep 06, 2022
    06:07 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

    वीडियो में भारतीय परिधान में नजर आ रही महिलाएं घूंघट ओढ़े हॉकी खेलती नजर आ रही हैं। इन महिलाओं का जज्बा लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

    हाल ही में खत्म हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय महिलाओं की हॉकी टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद से देश की महिलाओं पर भी हॉकी का क्रेज देखने को मिल रहा है।

    ट्विटर

    महिलाओं के साथ कुछ लड़के भी खेल रहे हॉकी

    वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @JaikyYadav16 नाम के अकांउट से 3 सितंबर को शेयर किया गया था।

    वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'यकीन मानो हॉकी स्टिक से ज्यादा वजन घूंघट का है। राजस्थान में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेल।'

    वायरल वीडियो में महिलाओं के साथ कुछ लड़के भी हॉकी खेल रहे हैं, लेकिन महिलाएं आकर्षण का केंद्र हैं।

    खेल देखने के लिए ढेर सारे स्कूली बच्चे भी वहां मौजूद हैं, जो उनका हौसला बढ़ा रहे हैं।

    वायरल वीडियो

    सिर पर घूंघट होने के बावजूद फटाफट दौड़ रहीं महिलाएं

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में महिलाएं कुछ लड़कों के साथ हॉकी खेल रही हैं, लेकिन खास बात ये है कि सभी ने घूंघट किया हुआ है।

    हालांकि घूंघट से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ रहा, बल्कि वो भी वैसे ही खेल रही हैं जैसे आम खिलाड़ी खेलते नजर आते हैं।

    महिलाएं पैरों में चप्पल पहनकर और घूंघट ओढ़कर हाथों में हॉकी स्टिक लिए बॉल को मार-मारकर गोल पोस्ट की तरफ पहुंचाती नजर आ रही हैं।

    ट्विटर पोस्ट

    देखें घूंघट करके हॉकी खेल रही महिलाओं की वीडियो

    यकीन मानो हॉकी स्टिक से ज़्यादा वज़न घूँघट का है। राजस्थान में आयोजित ग्रामीण ओलंपिक खेल। pic.twitter.com/BtZwX2CguE

    — Jaiky Yadav (@JaikyYadav16) September 3, 2022

    प्रतिक्रिया

    यूजर्स ने की महिलाओं के जज्बे की सराहना

    31 सेकेंड के इस वीडियो को अब तक 76,000 से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि 3,000 से अधिक लोगों ने वीडियो को लाइक किया है।

    इस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'घूंघट और घर के साथ-साथ हॉकी स्टिक को भी बखूबी संभाला है।'

    दूसरे यूजर ने लिखा कि महिलाओं के अंदर ऐसा जज्बा बहुत कम ही देखने को मिलता है।

    वहीं तीसरे यूजर ने लिखा, 'चक दे इंडिया!'

    प्रतिक्रिया

    घूंघट प्रथा पर नाराज हुए कुछ यूजर्स

    कुछ लोगों ने महिलाओं के लिए घूंघट जैसी प्रथाओं के वजह से वीडियो को नापसंद भी किया है।

    एक यूजर ने लिखा, 'ये जो घूघंट प्रथा आज भी चलन में हैं, इस प्रथा को पुरूषों पर भी लागू कर दिया जाए, तब दुख समझ में आएगा!'

    दूसरे यूजर ने लिखा, 'घूंघट कोई संस्कृति नहीं है! ज्यादातर पुरुष इसका पक्ष लेंगे क्योंकि उन्होंने घूंघट में जीवन नहीं काटा।'

    एक अन्य यूजर ने लिखा, 'सभी के पति बहुत नाराज होंगे।'

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    सोशल मीडिया
    वायरल वीडियो
    अजब-गजब खबरें

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    राजस्थान

    राजस्थान के छात्र राजीव गांधी स्कॉलरशिप के जरिए विदेश में करें मुफ्त पढ़ाई, ऐसे करें आवेदन राजस्थान सरकार
    राजस्थान: नुपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार राजस्थान पुलिस
    उदयपुर हत्याकांड के आरोपियों का NIA से सवाल- फांसी मिलेगी या उम्रकैद? हत्या
    RPSC: वरिष्ठ अध्यापक के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें आवेदन सरकारी नौकरी

    सोशल मीडिया

    ऐप्स इस्तेमाल करते हुए रोजाना चार घंटे से ज्यादा वक्त बिताते हैं भारतीय स्मार्टफोन यूजर्स- रिपोर्ट मोबाइल ऐप्स
    ट्विटर ने मानी डाटा लीक की बात, हैकर्स को मिला पुराने बग का फायदा ट्विटर
    उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मिली बम से उड़ाने की धमकी योगी आदित्यनाथ
    कोलकाता: इंस्टाग्राम पर बिकिनी में तस्वीरें डालने पर यूनिवर्सिटी ने प्रोफेसर को बर्खास्त किया कोलकाता

    वायरल वीडियो

    चीनी बिल्डर ने ग्राहकों को लुभाने के लिए किया महिलाओं के शरीर का इस्तेमाल, वीडियो वायरल सोशल मीडिया
    इंस्टाग्राम पर दीपिका के फॉलोअर्स तीन करोड़ के पार, खुशी में किया मून वॉक, वीडियो वायरल सेलिब्रिटी गॉसिप
    दुबई में 'पठान' की शूटिंग करते दिखे शाहरुख, वायरल हुआ एक्शन वीडियो बॉलीवुड समाचार
    कार दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती हुए 'कच्चा बादाम' सिंगर भुबन बैद्यकर सेलिब्रिटी गॉसिप

    अजब-गजब खबरें

    बारात में नहीं ले गया तो भड़का दोस्त, भेजा 50 लाख रुपये का मानहानि नोटिस उत्तराखंड
    वडोदरा: पालतू कुत्ते को खोने के बाद लड़की ने गोद लिया चिड़ियाघर का तेंदुआ वडोदरा
    केरल: 10वीं बोर्ड परीक्षा पास करने पर छात्र ने लगवाया पोस्टर, खुद को दी बधाई केरल
    कर्मचारी के अकाउंट में गलती से 1.4 करोड़ रुपये सैलरी आई, इस्तीफा देकर फरार अमेरिका
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025