Page Loader
पंजाब: केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द करने पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या

पंजाब: केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द करने पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Mar 30, 2019
11:35 am

क्या है खबर?

पंजाब के खरड़ में फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) की एक महिला अधिकारी नेहा शौरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। नेहा मोहाली और रोपड़ जिलों के लाइसेंस का काम संभालती थी। पुलिस ने बताया कि हत्या के आरोपी ने नेहा को उनके दफ्तर में घुसकर गोली मारी। बताया जा रहा है कि नेहा ने 10 साल पहले आरोपी की केमिस्ट शॉप का लाइसेंस रद्द कर दिया था। इसका बदला लेने के लिए उनकी हत्या की गई।

आत्महत्या

हत्यारोपी ने की आत्महत्या

शुक्रवार सुबह लगभग 12 बजे मोहाली के पास मोरिंडा के रहने वाले आरोपी बलविंदर सिंह ने नेहा को अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी। घटना के बाद भीड़ से घिरे बलविंदर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के वक्त नेहा के 6 वर्षीय भतीजा उनका ऑफिस में मौजूद था। गोली लगने के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां नेहा को मृत घोषित कर दिया गया और बलविंदर ने पीजीआई के रास्ते में दम तोड़ दिया।

मामला

दो दिन पहले खरीदा था पिस्तौल

पंचकूला की रहने वाली नेहा 2016 से जोनल लाइसेंसिंग अथॉरिटी में तैनात थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी बलविंदर मोरिंडा में केमिस्ट शॉप चलाता था। 2009 में नेहा ने नशीली दवा मिलने के आरोप में इस शॉप का लाइसेंस रद्द कर दिया था और इस मामले में बलविंदर के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। बलविंदर ने 9 मार्च को पिस्तौल का लाइसेंस लिया था और दो दिन पहले ही पिस्तौल खरीदा था।

जानकारी

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने राज्य के DGP को मामले की तह तक जाने के निर्देश दिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

जांच के आदेश