LOADING...
दिल्ली: पार्टी में झगड़े के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव
दिल्ली में विवाद के बाद एक युवती की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली: पार्टी में झगड़े के बाद युवती की चाकू मारकर हत्या, तीसरी मंजिल पर मिला शव

लेखन गजेंद्र
May 30, 2023
03:17 pm

क्या है खबर?

दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में स्थित अरुण नगर में एक 22 वर्षीय युवती मनीषा छेत्री की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव घर की तीसरी मंजिल पर मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सफदरजंग निवासी मनीषा सपना नाम की महिला के घर पार्टी में आई थी। साथ में एक पुरुष और 2 महिलाएं भी थीं। दिल्ली पुलिस को सपना ने बताया कि वह घटना के समय छत पर थीं। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंची है।

हत्या

इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे दोनों 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी और मनीषा दोनों इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करते थे। पार्टी के दौरान दोनों के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और आरोपी ने मनीषा को चाकू मार दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। बता दें, कुछ दिन पहले शाहबाद डेरी इलाके में नाबालिग की एक युवक ने सरेआम चाकू मारकर हत्या की थी। मामले में युवक को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement