नई दिल्ली स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, चार रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार
क्या है खबर?
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक 30 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप करने के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह घटना गुरुवार देर रात की है, जब दो कर्मचारियों ने स्टेशन के इलेक्ट्रिक मेंटेनेंस स्टाफ रूम में महिला के साथ हैवानियत को अंजाम दिया, जबकि दो अन्य आरोपी इस दौरान रूम की रखवाली करते रहे।
पुलिस ने बताया कि चारों आरोपी रेलवे के विद्युत विभाग के कर्मचारी हैं।
गिरफ्तारी
दो घंटे के भीतर हुई आरोपियों की गिरफ्तारी- पुलिस
इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार, DCP (रेलवे) हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान 35 वर्षीय सतीश कुमार, 38 वर्षीय विनोद कुमार, 33 वर्षीय मंगल चंद मीणा और 37 वर्षीय जगदीश चंद के तौर पर हुई है। FIR दर्ज होने के दो घंटों के भीतर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जानकारी
अदालत में लंबित है महिला के तलाक का मामला
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि उन्हें 22 जुलाई की सुबह 3:27 बजे सूचना मिली और महिला ने बताया कि उसके साथ रेलवे स्टेशन पर दो लोगों ने गैंगरेप किया है। जांच के दौरान सामने आया कि ट्रेन लाइटिंग हट में यह घटना हुई।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक साल से अपनी पति से अलग रह रही है और अदालत में उनका तलाक का मामला चल रहा है।
जानकारी
दो साल से एक आरोपी को जानती है महिला
DCP सिंह ने बताया करीब दो साल पहले महिला आरोपियों में से एक के संपर्क में आई थी। उसने महिला को बताया वह रेलवे कर्मचारी है और उसे नौकरी दिला सकता है। इसके बाद दोनों ने फोन पर बात करने लगी। 21 जुलाई को आरोपी ने पीड़िता को अपने बेटे की जन्मदिन पार्टी के बहाने अपने घर बुलाया था।
उन्होंने आगे बताया कि आरोपी ने महिला को कीर्ति नगर मेट्रो स्टेशन से उठाया और सीधा रेलवे स्टेशन ले गया।
जांच
चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि आरोपियों ने उसे ट्रेन लाइटिंग हट में इंतजार करने को कहा। कुछ देर बाद आरोपी अपने दोस्तों के साथ आया और कुंडी लगा ली। इसके बाद दो आरोपियों ने उसके साथ हैवानियत को अंजाम दिया, जबकि दो आरोपी बाहर खड़े होकर उनकी निगरानी कर रहे थे।
हरियाणा के फरीदाबाद की रहने वाली पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।