Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • मोबाइल रिव्यू
English
अन्य
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
मोबाइल रिव्यू

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / हरियाणा: महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार
  • देश

    हरियाणा: महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार

    भारत शर्मा
    लेखन
    भारत शर्मा
    Twitter
    अंतिम अपडेट Mar 06, 2020, 07:07 pm
    हरियाणा: महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से ऐंठे लाखों रुपये, आरोपी महिला गिरफ्तार
  • सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कानूनों में संशोधन कर उन्हें मजबूत बना दिया है, लेकिन एक महिला के लिए ये कानून उनकी कमाई का जरिया बन गए हैं।

    कानून का दुरुपयोग का यह मामला सामने आया है हरियाणा के पानीपत जिले से, जहां एक महिला ने महिला कानूनों को हथियार बनाकर लोगों से लाखों रुपए ऐंठ लिए।

    हालांकि, मामला खुलने का बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

  • इस खबर में
    महिला उप निरीक्षक वारदातों में करती थी आरोपी महिला का सहयोग कारोबारी से 50 लाख रुपये ऐंठने के चक्कर में खुला राज महिला और उप निरीक्षक ने ऐसे बनाई थी ठगी की योजना महिला ने सबूत के लिए बनाया वीडियो उप निरीक्षक से विवाद के बाद खुली अपराध की परतें महिला को उप निरीक्षक पर यूं हुआ शक महिला अब तक दर्ज करा चुकी है 19 मुकदमे
  • सहयोग

    महिला उप निरीक्षक वारदातों में करती थी आरोपी महिला का सहयोग

  • पानीपत पुलिस उपाधीक्षक पूजा डाबला ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि चांदनी बाग थाने पर तैनात महिला उप निरीक्षक योगेश कुमारी वारदातों में आरोपी महिला की मदद करती थीं। महिला के गिरफ्तार होने के बाद से ही वह फरार है।

    पुलिस महिला उप निरीक्षक की तलाश कर रही है। जल्द ही उसे भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

  • खुलासा

    कारोबारी से 50 लाख रुपये ऐंठने के चक्कर में खुला राज

  • पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला पानीपत के स्क्रैप कारोबारी समेत तीन लोगों से 50 लाख रुपये वसूलने की कोशिश कर रही थी।

    आरोपी उप निरीक्षक ने गत 22 फरवरी को कारोबारी से 25,000 रुपये भी ले लिए थे। बाकी पैसे नहीं मिलने पर महिला ने तीनों पर गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया।

    उस दौरान महिला का उप निरीक्षक से विवाद हो गया और उसने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर दी। जांच में दोनों का राज खुल गया।

  • योजना

    महिला और उप निरीक्षक ने ऐसे बनाई थी ठगी की योजना

  • पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि कारोबारी को फंसाने के लिए महिला ने चांदनी बाग में अपने पड़ोसी रकम सिंह से दोस्ती कर पैसों की मदद मांगी थी।

    रकम सिंह 22 फरवरी को कारोबारी दोस्त लोकेश जैन और उसके ड्राइवर के साथ उसके घर पहुंच गया। वहां उन्होंने शराब भी पी।

    कुछ देर बाद उप निरीक्षक वहां पहुंच गई और 50 लाख रुपए की मांग की। व्यापारी ने 25,000 रुपये देकर बाकी राशि बाद में देने की बात कही थी।

  • जानकारी

    महिला ने सबूत के लिए बनाया वीडियो

  • कारोबारी सहित तीनों लोगों को फंसाने के लिए महिला ने उनका शराब पीते हुए वीडियो भी बना लिया था। वह वीडियो के आधार पर यह साबित करना चाहती थी कि शराब के नशे में उन्होंने उसके साथ गैंगरेप किया था। इससे व्यापारी डर गया था।

  • विवाद

    उप निरीक्षक से विवाद के बाद खुली अपराध की परतें

  • पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला को उप निरीक्षक पर कारोबारी लोकेश जैन से 12 लाख रुपये वसूलने और उसे कुछ भी नहीं देने का शक हो गया था।

    उसने उप निरीक्षक को सबक सिखाने के लिए पुलिस अधीक्षक के पास उसकी शिकायत की ओर वीडियो फुटेज की कॉपी भी दे दी।

    इसी तरह कारोबारी ने भी शिकायत कर दी। बाद में मामले की गहन जांच की गई तो आरोपी महिला और उप निरीक्षक दोनों को दोषी पाया गया।

  • शक

    महिला को उप निरीक्षक पर यूं हुआ शक

  • पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि घबराए कारोबारी लोकेश जैन सहित तीनों लोग 23 फरवरी को महिला को 5 लाख रुपये देने को तैयार हो गए।

    लोगों की अपील पर उप निरीक्षक 15 की जगह 10 लाख रुपये लेने को तैयार हो गई, लेकिन महिला 50 लाख पर ही अड़ी रही।

    दो दिन तक बाकी रकम नहीं मिलने पर उसे लगा कि उप निरीक्षक ने उनसे सांठगांठ कर ली। इसके बाद उसने तीनों पर गैंगरेप का केस दर्ज करा दिया।

  • मुकदमा

    महिला अब तक दर्ज करा चुकी है 19 मुकदमे

  • पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि महिला द्वारा कानून का गलत फायदा उठाने के अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह अब तक गैंगरेप सहित अन्य महिला अपराधों के तहत विभिन्न थानों में 19 मामले दर्ज करा चुकी है।

    इतना ही नहीं महिला ने अब तक कई लोगों को गैंगरेप के आरोप में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपये ऐंठ चुकी है। पुलिस महिला से पूछताछ कर शिकार बनाए गए लोगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

  • हरियाणा
  • क्राइम समाचार
  • हरियाणा पुलिस
  • पानीपत
  •  
ताज़ा खबरें
  • IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    IPL: मुंबई इंडियंस के खिलाफ कैसा रहा है डेविड वॉर्नर का प्रदर्शन
    खेलकूद
  • कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
    कोरोना: कोवैक्सिन का उत्पादन बढ़ाने पर जोर, तेज की जाएगी मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति
    देश
  • दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: चौथा टी-20 जीतकर पाकिस्तान ने जीती सीरीज, बने ये रिकार्ड्स
    दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान: चौथा टी-20 जीतकर पाकिस्तान ने जीती सीरीज, बने ये रिकार्ड्स
    खेलकूद
  • कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें
    कोरोना: देश में लगातार तीसरे दिन सामने आए दो लाख से अधिक मामले, 1,341 मौतें
    देश
  • महामारी के दौरान अमेजन ने जोड़े 5 करोड़ प्राइम सब्सक्राइबर्स, 20 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा
    महामारी के दौरान अमेजन ने जोड़े 5 करोड़ प्राइम सब्सक्राइबर्स, 20 करोड़ पर पहुंचा आंकड़ा
    टेक्नोलॉजी
चर्चित विषय
वैक्सीन समाचार क्राइम समाचार रोजगार समाचार किसान आंदोलन सरकारी नौकरी कोरोना वायरस कोवैक्सिन कोरोना वायरस वैक्सीन भारत में कोरोना वायरस
अगली खबर
Share
Cancel

खबर शेयर करें

Facebook Whatsapp Twitter Linkedin
Copied

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

More

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें चीन समाचार पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार आईफोन आम आदमी पार्टी समाचार शिवसेना समाचार रूस समाचार हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार इलेक्ट्रिक वाहन फुटबॉल समाचार वैक्सीन समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दोपहिया वाहन क्राइम समाचार ऐपल फैशन
लेटेस्ट वेब सीरीज रोजगार समाचार किसान आंदोलन वीवो मोबाइल शेयर बाजार समाचार फिटनेस टिप्स मोटोरोला मोबाइल भाजपा समाचार सरकारी नौकरी अजब-गजब खबरें
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट स्मार्टफोन लीक अर्थव्यवस्था समाचार आईपीएल समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस के मामले घरेलू नुस्खे कोरोना का नया स्ट्रेन
विल पुकोव्स्की
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें खबरें रिव्यू समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2021