अयोध्या राम मंदिर: 1 नवंबर से बदल गया दर्शन का समय, जारी की नई समय सारिणी
अगर आप अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर जाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। 1 नवंबर से अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में सर्दियों का नया समय लागू होगा। अब मंदिर सुबह 4 बजे खुलेगा और रात 10 बजे बंद हो जाएगा। पहले मंदिर सुबह 3 बजकर पैंतालीस मिनट से रात साढ़े 10 बजे तक खुला रहता था।
अयोध्या में राम लला की पूजा का नया समय
इस नए शेड्यूल में राम लला के लिए पूजा और विश्राम के कई चरण तय किए गए हैं। सुबह की शुरुआत साढ़े 4 बजे मंगला आरती से होगी। इसके बाद सुबह 7 बजे तक सामान्य दर्शन किए जा सकेंगे। सुबह 8 बजे बाल भोग के लिए थोड़े समय के लिए दर्शन बंद रहेंगे। दोपहर साढ़े 11 बजे राजभोग की तैयारी के लिए भी कुछ देर दर्शन बंद रहेंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे से डेढ़ बजे तक राम लला के विश्राम का समय होगा। रात साढ़े 9 बजे शयन आरती के साथ सभी धार्मिक कार्यक्रम समाप्त हो जाएंगे और मंदिर बंद कर दिया जाएगा।