NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कौन थे INLD हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी और कैसे की गई उनकी हत्या?
    अगली खबर
    कौन थे INLD हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी और कैसे की गई उनकी हत्या?
    इनेलो नेता नफे सिंह राठी की झज्जर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी है

    कौन थे INLD हरियाणा प्रमुख नफे सिंह राठी और कैसे की गई उनकी हत्या?

    लेखन नवीन
    Feb 26, 2024
    11:10 am

    क्या है खबर?

    हरियाणा में इंडियन नेशनल लोक दल (INLD) के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। उनकी हत्या का शक लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर है।

    नफे सिंह पर झज्जर जिले में दिन-दिहाड़े अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है।

    आइए जानते हैं कि नफे सिंह कौन थे और इस हत्याकांड में अब तक क्या-क्या हुआ।

    नफे सिंह राठी

    नफे सिंह राठी कौन थे?

    पूर्व विधायक नफे सिंह एक कद्दावर जाट नेता थे। 2014 में INLD से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी।

    इसके बाद वे थोड़े समय के लिए भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन भाजपा ने भी उन्हें टिकट नहीं दिया तो उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ा।

    2018 में उन्होंने INLD में वापसी कर ली थी। वह 2 बार बहादुरगढ़ नगर परिषद के चेयरमैन और 2 बार भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष भी रहे।

    विवाद

    विवादों में भी घिरे रहे नफे सिंह

    नफे सिंह विवादों में भी घिरे थे। पिछले साल भाजपा के पूर्व मंत्री मांगे राम राठी के बेटे जगदीश राठी की आत्महत्या मामले में उन्हें मुख्य आरोपी बनाया गया था और वह बड़ी मुसीबत में फंस गए थे।

    उनके खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया था। जगदीश के परिवार का आरोप था कि नफे सिंह ने संपत्ति से जुड़े मामले में उन्हें परेशान किया और उन्होंने अपनी जान दे दी।

    मामला

    कैसे की गई नफे सिंह की हत्या?

    नफे सिंह पर रविवार शाम करीब 5:00 बजे बहादुरगढ़ में एक रेलवे फाटक पर हमला हुआ। वह अपनी कार में आगे की सीट पर बैठे थे और उनका भतीजा गाड़ी चला रहा था, जबकि उनके 3 सुरक्षाकर्मी पीछे बैठे थे।

    इसी दौरान एक कार में आए अज्ञात हमलावरों ने पीछे से उनकी फॉर्च्यूनर कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसानी शुरू कर दीं।

    हमले में नफे सिंह और उनके एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई और 2 अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं।

    गोली

    नफे सिंह पर हमलावरों ने 20 राउंड फायरिंग की- पुलिस

    हरियाणा पुलिस के अनुसार, 4 हमलावरों ने नफे सिंह की कार पर अत्याधुनिक हथियारों से ताबड़तोड़ फायरिंग की और प्रतीत होता है कि इस पूरे हत्याकांड को हमलावरों ने पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया।

    अधिकारियों का कहना है कि करीब 20 राउंड फायरिंग हुई और हमलावरों के निशाने पर नफे सिंह थे। उन्हें संदेह है कि इस हत्या के पीछे गैंगस्टर बिश्नोई और उसके करीबी सहयोगी काला जत्थेदी का हाथ हो सकता है।

    आरोपी

    किस पर लग रहा हत्या करवाने का आरोप?

    पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले में 12 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जिनमें 7 लोग नामजद हैं। इनमें पूर्व विधायक नरेश कौशिक, चेयरमैन सरोज राठी के पति रमेश राठी, चाचा ससुर कर्मवीर राठी, देवर कमल राठी, पूर्व मंत्री मांगेराम राठी के पुत्र सतीश राठी, पोते गौरव और राहुल का नाम है।।

    आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 147, 148, 149, 307, 302, 120B और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

    आरोप

    नफे सिंह हत्याकांड को लेकर मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग

    INLD महासचिव अभय सिंह चौटाला ने पार्टी नेता नफे सिंह हत्या के लिए हरियाणा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि नफे सिंह ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन उन्हें सुरक्षा नहीं दी गई।

    उन्होंने घटना को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज के इस्तीफे की मांग की है।

    इस बीच हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हरियाणा
    हरियाणा पुलिस
    हरियाणा में अपराध

    ताज़ा खबरें

    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन
    ओला के इंजीनियर ने दी जान, 'काम का दबाव' बताया जा रहा कारण कर्नाटक
    'आंखों की गुस्ताखियां' का टीजर देख भावुक हुईं शनाया कपूर, विक्रांत मैसी ने कही ये बात शनाया कपूर
    माइक्रोसॉफ्ट की मंशा- सभी AI एजेंट साथ मिलकर करें काम; याददाश्त बढ़ाने पर भी जोर  माइक्रोसॉफ्ट

    हरियाणा

    कौन थीं गैंगस्टर संदीप गाडोली की पूर्व प्रेमिका दिव्या पाहुजा और क्यों हुई उनकी हत्या? हरियाणा पुलिस
    हरियाणा लोक सेवा आयोग ने निकाली भर्ती, ऐसे करें आवेदन हरियाणा लोक सेवा आयोग
    हरियाणा: INLD नेता और करीबियों के ठिकानों पर ED का छापा, सोना, नकदी और हथियार बरामद प्रवर्तन निदेशालय (ED)
    सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: लॉरेंस बिश्नोई के 2 शॉर्प शूटरों के ठिकानों पर NIA का छापा सिद्धू मूसेवाला

    हरियाणा पुलिस

    हरियाणा: नूंह में भड़की सांप्रदायिक हिंसा, 2,500 लोगों ने ली मंदिर में शरण हरियाणा
    #NewsBytesExplainer: हरियाणा में कैसे भड़की हिंसा और अब तक क्या-क्या हुआ? हरियाणा
    हरियाणा हिंसा: भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट और पुलिस की लापरवाही सवालों के घेरे में सांप्रदायिक हिंसा
    नूंह हिंसा: FIR में पुलिसकर्मी का दावा- भीड़ ने लगाए थे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे हरियाणा

    हरियाणा में अपराध

    रोहतक: अखाड़े के संचालन को लेकर खूनी दंगल, पांच लोगों की गोली मारकर हत्या हरियाणा
    हरियाणा: सात लोगों पर महीनों तक नाबालिग के गैंगरेप का आरोप, गर्भवती निकली पीड़िता हरियाणा
    12 दिन से लापता थी हरियाणवी गायिका, रोहतक में जमीन में दफन मिला शव दिल्ली
    हरियाणा: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को चलती ट्रेन से नीचे फेंका, मौत हरियाणा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025