भारत में खसरे का प्रकोप, 12 महीनों में सामने आए 26,000 से ज्यादा मामले
देश
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक, भारत में पिछले 12 महीनों में खसरे के 26,627 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यह आंकड़ा दुनिया में दूसरा सबसे अधिक है। इसकी सबसे बड़ी वजह टीकाकरण में आई कमियां हैं, जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के बाधित होने से और भी बढ़ गईं।
बहुत संक्रामक रोग है खसरा
खसरा बहुत ही संक्रामक बीमारी है। जो लोग बिना टीका लगवाए इसके संपर्क में आते हैं, उनमें से 90 प्रतिशत तक लोग इस बीमारी से संक्रमित हो सकते हैं। 2 खुराक वाला टीका 99 प्रतिशत तक असरदार होता है, लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब दोनों खुराकें तय समय पर ली जाएं। अगर किसी की खुराक छूट गई है या उन्हें अपने टीकाकरण की स्थिति को लेकर कोई संदेह है, तो डॉक्टर से संपर्क करना फायदेमंद होगा।