तमिलनाडु: कोयंबटूर के आवासीय क्षेत्र में मिला दुर्लभ सफेद कोबरा, सामने आया वीडियो
क्या है खबर?
तमिलनाडु में कोयंबटूर के आवासीय क्षेत्र में गुरुवार को एक दुर्लभ सफेद कोबरा मिला। इसे पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कुरिची के निवासियों ने वन्यजीव और प्रकृति संरक्षण ट्रस्ट के स्वयंसेवकों को एक सफेद कोबरा के बारे में बताया था, जो उनके क्षेत्र में देखा गया था। उन्होंने इसे पकड़ने के बाद सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ने का आग्रह किया था।
स्वयंसेवकों ने इसे पकड़कर वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया था।
दुर्लभ जीव
सांप को पकड़ने में बरतनी पड़ी सावधानी
जानकारी के मुताबिक, सफेद कोबरा बेहद दुर्लभ है। वे एक आनुवंशिक उत्परिवर्तन के कारण अपने प्राकृतिक रंग की त्वचा खो देते हैं और आमतौर पर अल्बिनो भी कहलाते हैं।
ये सांप भी समान रूप से जहरीले होते हैं और अपने शिकार को पंगु बना सकते हैं। इसलिए स्वयंसेवकों को सांप को पकड़ने में बेहद सावधानी बरतनी पड़ी। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है जिसमें सांप को जंगल में छोड़ते हुए दिखाया जा रहा है।
ट्विटर पोस्ट
सफेद कोबरा को जंगल में छोड़ने का वीडियो
கோவையில் அரிதான வெள்ளை நிற நாகப்பாம்பு மீட்பு!#Kovai #Kamadenutamil #WhiteCobra pic.twitter.com/rmxpICwmNZ
— Kamadenu (@KamadenuTamil) May 4, 2023