NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / जोधपुर: ईद पर हुई हिंसा के कारण अभी तक तनाव; अब तक क्या-क्या हुआ?
    अगली खबर
    जोधपुर: ईद पर हुई हिंसा के कारण अभी तक तनाव; अब तक क्या-क्या हुआ?
    जोधपुर: ईद पर हुई हिंसा के कारण अभी तक तनाव

    जोधपुर: ईद पर हुई हिंसा के कारण अभी तक तनाव; अब तक क्या-क्या हुआ?

    लेखन मुकुल तोमर
    May 04, 2022
    01:56 pm

    क्या है खबर?

    राजस्थान के जोधपुर में ईद और इसकी पूर्व संध्या पर हुई सांप्रदायिक झड़प के कारण अभी तक तनाव बना हुआ है। मामले में लगभग 97 लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है, वहीं 10 इलाकों में कर्फ्यू लगाया गया है।

    राज्य सरकार ने मामले में भाजपा पर निशाना साधा है, वहीं संयुक्त राष्ट्र (UN) महासचिव ने भी घटना पर प्रतिक्रिया दी है।

    आइए आपको बताते हैं कि इस पूरे मामले में अब तक क्या-क्या हुआ है।

    पृष्ठभूमि

    जोधपुर में क्या हुआ था?

    सोमवार को ईद की पूर्व संख्या पर जालौरी गेट पर झंडा लगाने को लेकर दो समुदाय आपस में भिड़ गए थे। यहां एक समुदाय ने अपने झंडे लगाए हुए थे, जिनका दूसरे समुदाय के लोगों ने विरोध किया और ये झंडे हटाकर अपने समुदाय के झंडे लगा दिए।

    इससे दोनों पक्षों में लड़ाई हो गई जो जल्द ही पथराव और तोड़फोड़ में तब्दील हो गई।

    पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन ईद की सुबह फिर दोनों समुदाय भिड़ गए।

    कार्रवाई

    स्थिति को नियंत्रित करने के लिए क्या किया जा रहा?

    अफवाहों के कारण स्थिति न बिगड़े, इसके लिए प्रभावित इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इसके अलावा 10 प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू भी लागू है।

    घटना के संदर्भ में जिन 97 लोगों को हिरासत में लिया गया है, उनमें से 52 को गिरफ्तार किया जा चुका है, वहीं 45 हिरासत में हैं।

    ईद के दिन भारी मात्रा में पुलिस बल की मौजूदगी में नमाज पढ़ी गई। अभी भी इलाके में बड़ी संख्या में पुुलिसकर्मी तैनात हैं।

    बैठक

    मुख्यमंत्री ने की उच्च स्तरीय बैठक

    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मामले की समीक्षा करने के लिए मुख्यमंत्री आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में उन्होंने मंत्री राजेंद्र यादव और सुभाष गर्ग और दो अधिकारियों को हेलीकॉप्टर के जरिए जोधपुर जाने को कहा।

    इसके अलावा गहलोत ने अधिकारियों को हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, जाति और वर्ग से परे हर अपराधी को सजा होनी चाहिए।

    हमला

    गहलोत ने भाजपा पर हमला बोला

    गहलोत ने मामले में भाजपा पर भी निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ये सब उन्हें बदनाम करने के लिए कर रही है।

    उन्होंने कहा, "हिंदू-मुस्लिम दंगे कराना उनका (भाजपा का) काम है। वो ध्रुवीकरण के नाम पर कब तक राजनीति कर सकते हैं? ये देश सभी धर्मों, सभी जातियों का है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार को ये समझना होगा।"

    उन्होंने लोगों से भाईचारा बनाए रखने की अपील भी की है।

    पलटवार

    भाजपा ने सरकार पर निशाना साधा

    भाजपा ने मामले में राजस्थान सरकार और गहलोत पर निशाना साधा है। राजस्थान से आने वाले केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि पुलिस सरकार के दबाव में काम कर रही है।

    उन्होंने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह अन्य पार्टी नेताओं के साथ जालौरी गेट पर धरने पर बैठेंगे।

    भाजपा ने स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की मूर्ति के बाद ईद का झंडा लगाने पर भी आपत्ति जताई है।

    जानकारी

    UN महासचिव की दोनों समुदायों से साथ मिलकर काम करने की अपील

    UN महासचिव एटोनियो गुटेरेस ने भी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि विभिन्न समुदाय साथ मिलकर काम करेंगे और भारत सरकार और सुरक्षा बल ये सुनिश्चित करेंगे कि जब अपना काम करना जारी रख सकें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राजस्थान
    जोधपुर
    सांप्रदायिक हिंसा

    ताज़ा खबरें

    प्रधानमंत्री मोदी 6 साल में पहली बार कनाडा में G-7 सम्मेलन में शामिल नहीं होंगे नरेंद्र मोदी
    आईपैड के लिए जल्द आ सकता है इंस्टाग्राम ऐप, मेटा कर रही तैयारी मेटा
    ग्लेन मैक्सवेल की ओर से वनडे क्रिकेट में बनाए गए रिकॉर्ड्स पर एक नजर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    होंडा ने मई में बेचे 4.65 लाख दोपहिया वाहन, जानिए आंकड़े  होंडा

    राजस्थान

    राजस्थान: सरकार ने सभी विधायकों को गिफ्ट किया आईफोन 13, भाजपा का लौटाने का ऐलान राजस्थान सरकार
    राजस्थान: PTET के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन शिक्षा
    राजस्थान: पुलिस कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा की तारीखें घोषित, जानें परीक्षा पैटर्न पुलिस भर्ती
    राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, उम्र सीमा में भी छूट पुलिस भर्ती

    जोधपुर

    प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास इस भव्य महल में करेंगे शादी, देखिये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा
    जोधपुर से बेटे की हार पर बोले अशोक गहलोत, सचिन पायलट को लेनी चाहिए जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी
    रुक नहीं रहे हादसे, इस साल 10 विमान और हेलिकॉप्टर गंवा चुकी है भारतीय वायुसेना भारत की खबरें
    रेल सेवा बंद करने के बाद पाकिस्तान ने दिल्ली-लाहौर बस पर भी लगाई रोक भारत की खबरें

    सांप्रदायिक हिंसा

    रामनवमी के मौके पर कई राज्यों में सांप्रदायिक हिंसा, गुजरात में एक की मौत झारखंड
    मध्य प्रदेश: जिला प्रशासन ने खरगौन हिंसा के आरोपियों की 45 अवैध संपत्तियों को गिराया मुस्लिम
    मध्य प्रदेश: खरगौन हिंसा की गलत फोटो ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर 5 मामले दर्ज मध्य प्रदेश
    मध्य प्रदेश: मार्च से जेल में बंद हैं सांप्रदायिक झड़पों के तीन आरोपी, सवालों में पुलिस मध्य प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025