सुवेंदु सरकार के ताबड़तोड़ फैसले: आंगनवाड़ी में अंडे, नई बीमा योजना और सीमा सुरक्षा पर ध्यान
पश्चिम बंगाल सरकार ने महिलाओं और बच्चों के पोषण को बेहतर बनाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। अब आंगनवाड़ी केंद्रों में अंडे भी दिए जाएंगे। सरकार का यह फैसला ऐसे समय आया है, जब स्कूलों में मिड-डे मील का काम इस्कॉन को देने का प्रस्ताव था।
विरोधियों का कहना था कि इससे सिर्फ शाकाहारी खाना ही मिलेगा। इसके अलावा, राज्य सरकार ने 'मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना' को भी हरी झंडी दे दी है। यह योजना उन लोगों के लिए है जो केंद्र की 'आयुष्मान भारत' योजना का फायदा नहीं उठा पा रहे थे।
पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने सुरक्षा परियोजनाओं को दी मंजूरी
कैबिनेट ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर BSF की परियोजनाओं के लिए जमीन और जलपाईगुड़ी में एक लोहे के पुल के निर्माण को मंजूरी दी है। इसके अलावा, पश्चिम बंगाल को नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) का एक स्टेशन भी मिलेगा। पंचायत नियमों में भी बदलाव किए जाएंगे। ये सभी फैसले राज्य की सुरक्षा और शासन व्यवस्था को मजबूत बनाने के मकसद से लिए गए हैं।