NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बवाल; भाजपा नेता की कार पर हमला, बम भी फेंके गए
    अगली खबर
    पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बवाल; भाजपा नेता की कार पर हमला, बम भी फेंके गए
    भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल बंद का ऐलान किया है

    पश्चिम बंगाल बंद के दौरान बवाल; भाजपा नेता की कार पर हमला, बम भी फेंके गए

    लेखन आबिद खान
    Aug 28, 2024
    12:08 pm

    क्या है खबर?

    पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है।

    इस बीच भाजपा ने आज पश्चिम बंगाल में सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे यानी 12 घंटे के लिए बंद का ऐलान किया है। इस दौरान खूब हिंसा देखने को मिल रही है। भाजपा नेता प्रियांगु पांडे की कार पर भाटपारा में गोलीबारी की गई और बम फेंके गए हैं।

    प्रदर्शन

    सड़कों पर भाजपा कार्यकर्ता, कई जगह झड़प 

    बंद के दौरान भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे हुए हैं। कोलकाता में कई जगह भाजपा कार्यकर्ता ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।

    पुलिस ने भाजपा नेता लॉकेट चटर्जी समेत कई लोगों को हिरासत में लिया है। अलीपुरद्वार में भी पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।

    उत्तरी दिनाजपुर में आगजनी की खबर है। मुर्शिदाबाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक शख्स की पिटाई कर दी, जिस पर खूब विवाद भी हुआ।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें कार पर हमले का वीडियो

    TMC goons have resorted to bullets—opening fire on BJP Leader Priyangu Pandey’s vehicle in Bhatpara, hitting his driver.

    This is Mamata Banerjee's disgusting desperation on display!

    No matter how much blood they spill, the #BangalBandh is a resounding success because Bengal… pic.twitter.com/yUvMGJYpD2

    — BJP West Bengal (@BJP4Bengal) August 28, 2024

    गिरफ्तारी

    प्रदर्शन के आयोजक सयान लाहिड़ी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

    कोलकाता पुलिस ने नबन्ना अभियान के आयोजक और छात्र नेता सयान लाहिड़ी को गिरफ्तार किया है। लाहिड़ी पश्चिम बंग छात्र समाज से जुड़ा हुआ है।

    भाजपा नेता सुकांत मजूमदार ने नबन्ना अभियान के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्रों को रिहा करने की मांग की है। उन्होंने इसे लेकर राज्यपाल को पत्र भी लिखा है।

    मजूमदार ने कहा कि यह बंद ममता बनर्जी की तानाशाही सरकार के विरोध में जरूरी है।

    ट्रेन

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कई ट्रेनें रोकीं

    बंद के दौरान हुगली, कटवा, सियालदह दक्षिण शाखा, मुर्शिदाबाद और कृष्णानगर में ट्रेन सेवाएं बाधित हुई हैं। भाजपा समर्थकों ने हुगली स्टेशन पर ट्रेनें रोक दी और पटरियों पर लेट गए।

    कार्यकर्ताओं ने बंदेल-हावड़ा लोकल ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया है। बैरकपुर में भी ट्रेनें रोकी गई हैं। भाजपा नेता कौस्तब बागची रेलवे पटरियों पर पैदल चल विरोध करने लगे।

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोलकाता के श्यामबाजार मेट्रो स्टेशन के गेट को जबरन बंद करने की कोशिश की।

    सरकार

    सरकार बोली- बंद अवैध

    पश्चिम बंगाल सरकार ने बंद को अवैध बताते हुए इसकी अनुमति देने से इनकार कर दिया है। सरकार ने लोगों से भाजपा द्वारा बुलाए गए बंद में भाग नहीं लेने की अपील की है।

    सरकार ने नोटिस जारी कर कहा है कि सभी कर्मचारियों को दफ्तर आना है और किसी भी तरह की छुट्टी मंजूर नहीं की जाएगी। अगर कोई कर्मचारी दफ्तर नहीं आएगा तो उसे कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

    वजह

    भाजपा ने क्यों बुलाया बंद?

    दरअसल, 27 अगस्त को छात्र संगठनों ने 'नबन्ना अभिजन' नामक विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। इस दौरान छात्र ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर सचिवालय तक मार्च कर रहे थे।

    हालांकि, छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया और उन्होंने हावड़ा ब्रिज पर लगाई गई पुलिस बेरिकेडिंग को तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद छात्रों ने भी पुलिस पर पथराव किया। भाजपा ने इसी लाठीचार्ज के खिलाफ बंद का ऐलान किया है।

    मामला

    डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद से बंगाल में उथल-पुथल

    9 अगस्त को आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सभागार एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

    घटना सामने आने के बाद पूरे देश में विरोध शुरू हो गया और डॉक्टर अपनी सेवाएं ठप कर हड़ताल पर चले गए। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए मामले की जांच CBI को सौंप दी है।

    अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    कोलकाता
    भाजपा समाचार
    ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    कोलकाता

    मुंबई के सायन अस्पताल के वार्ड में महिला डॉक्टर से मारपीट, आरोपी फरार महाराष्ट्र
    कोलकाता मामला: अस्पताल के पूर्व प्रधानाचार्य से तीसरे दिन भी पूछताछ, CBI ने क्या-क्या पूछे सवाल? केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, मंगलवार को होगी सुनवाई  सुप्रीम कोर्ट
    कोलकाता डॉक्टर की रेप-हत्या: पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लगाया दोगलेपन का आरोप ममता बनर्जी

    भाजपा समाचार

    मणिपुर में सियासी हलचल; 7 विधायक दिल्ली पहुंचे, मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के इस्तीफे की अटकलें मणिपुर
    क्या होता है धन्यवाद प्रस्ताव और सदन में इसका पास होना सरकार के लिए क्यों जरूरी? लोकसभा चुनाव
    राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल की कैबिनेट में शामिल किरोड़ीलाल मीणा ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया राजस्थान
    लालकृष्ण आडवाणी को अपोलो अस्पताल से छुट्टी मिली, रात में हुए थे भर्ती लालकृष्ण आडवाणी

    ममता बनर्जी

    पश्चिम बंगाल: TMC विधायक तापस रॉय ने इस्तीफा दिया, ED के छापे के बाद लिया निर्णय तृणमूल कांग्रेस
    प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की, ममता बनर्जी को घेरा नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री मोदी को जवाब, संदेशखाली की महिलाओं के साथ रैली की नरेंद्र मोदी
    ममता बनर्जी ने भाजपा में शामिल हुए पूर्व न्यायाधीश को घेरा, चुनाव लड़ने की चुनौती दी पश्चिम बंगाल

    पश्चिम बंगाल

    TMC सांसद ने वामपंथी उग्रवाद खात्मे के लिए ममता बनर्जी मॉडल को बताया अच्छा, लगे ठहाके ममता बनर्जी
    पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य का 80 साल की उम्र में निधन  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी)
    पश्चिम बंगाल: पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के पार्थिव शरीर का नहीं होगा अंतिम संस्कार कोलकाता
    पश्चिम बंगाल की सीमा पर पहुंचे 1,000 बांग्लादेशी, BSF ने घुसपैठ करने से रोका बांग्लादेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025