NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इन 10 राज्यों में एक सप्ताह तक बेहाल करेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट 
    अगली खबर
    इन 10 राज्यों में एक सप्ताह तक बेहाल करेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट 
    देश के कई इलाके भीषण गर्मी की चपेट में हैं

    इन 10 राज्यों में एक सप्ताह तक बेहाल करेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 07, 2025
    08:55 am

    क्या है खबर?

    अप्रैल के पहले सप्ताह में ही पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्य भीषण गर्मी से तपने लगे हैं। एक सप्ताह तक ऐसी ही स्थिति रहने का अनुमान है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 4 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत, महाराष्ट्र और दक्षिण प्रायद्वीपीय पठार में अधिकतम तापमान 2-4 डिग्री तक बढ़ सकता है।

    इसके बाद 2-3 डिग्री की गिरावट आने की भी संभावना है। गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और चंडीगढ़ समेत 10 राज्यों में लू अलर्ट है।

    पहाड़ी राज्य 

    पहाड़ी राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

    हिमाचल प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 10-11 अप्रैल को यहां हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

    उत्तराखंड में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। यहां 8 अप्रैल को हल्की बारिश और अंधड़ से मौसम में बदलाव के आसार हैं।

    जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में 9-10 अप्रैल को छिटपुट से लेकर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है।

    दिल्ली 

    दिल्ली में सताएगी गर्म हवा 

    IMD ने देश की राजधानी दिल्ली में आज (7 अप्रैल) लू का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, लू का असर बुधवार तक देखने को मिलेगा। इससे पहले रविवार (6 अप्रैल) को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38.2 और 18.5 डिग्री दर्ज किया गया।

    हवा की गुणवत्ता फिलहाल खराब है। रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 209 दर्ज किया गया।

    बारिश 

    इन राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज 

    उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री के पार जाने से झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। आज भी कई जिलों में लू चलने के आसार हैं।

    राज्य के पूर्वी हिस्सों में 8 अप्रैल को हल्की बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

    बिहार में 7-11 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश की संभावना है। कुछ जगह अंधड़ और ओलावृष्टि भी हो सकती है। केरल, माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु में भी बारिश के आसार हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    हिमाचल प्रदेश
    जम्मू-कश्मीर

    ताज़ा खबरें

    अपने स्मार्टफोन डाटा का बैकअप कैसे रखें?  स्मार्टफोन
    पाकिस्तान पर आर्थिक प्रहार की तैयारी में भारत, FATF और विश्व बैंक से करेगा ये अपील विश्व बैंक
    पंजाब में आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया, जानिए मामला पंजाब
    'परम सुंदरी' का टीजर लीक, लोगों को पसंद आई सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा

    गर्मी की लहर

    दिल्ली में अगले एक हफ्ते तक चलेगी गर्म हवाएं, बारिश की उम्मीद नहीं दिल्ली
    #NewsBytesExclusive: गर्मी की लहर और दिल के दौरे का क्या संबंध है? कार्डियोलॉजिस्ट से जानिए  हृदय रोग
    दिल्ली समेत उत्तर भारत के राज्य भीषण लू की चपेट में, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी भारतीय मौसम विभाग
    भीषण गर्मी में चक्कर और बेहोशी से बचने के लिए अपनाएं ये प्रमुख टिप्स टिप्स

    बारिश

    फरवरी में अंधड़ और बारिश से फिर बदलेगा मौसम, आज कैसा रहेगा?  दिल्ली
    कोहरा गायब अब सताने लगी दिन की धूप, जानिए फिर कब बदलेगा मौसम  जम्मू-कश्मीर
    पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार, मौसम विभाग में ने दी चेतावनी  दिल्ली
    राजस्थान में 33 डिग्री के पार पहुंचा पारा, जानिए देशभर में आज कैसा रहेगा मौसम  दिल्ली NCR

    हिमाचल प्रदेश

    उत्तर भारत में आज भी कई जगह होगी बारिश, कोहरे का भी अलर्ट जारी  बारिश
    हिमाचल प्रदेश के जिस्पा में घूमने जा रहे हैं तो वहां आजमाएं ये 5 गतिविधियां  पर्यटन
    हिमाचल प्रदेश: कसौली जाएं तो अपनी यात्रा में इन 5 गतिविधियों को करें शामिल पर्यटन
    बर्फबारी-बारिश के बाद कोहरे ने फिर दी दस्तक, आज कैसा रहेगा मौसम?  बारिश

    जम्मू-कश्मीर

    जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल सिन्हा ने आतंकवादियों से संबंध के मामले में 3 सरकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया मनोज सिन्हा
    कौन हैं नए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, जिनका जम्मू-कश्मीर के सुधारों से जुड़ा है नाता? चुनाव आयोग
    राजस्थान से लेकर दिल्ली तक करवट बदल रहा मौसम, फिर बढ़ने लगा सर्दी का अहसास  चक्रवात
    भारत-पाकिस्तान के बीच 4 साल में पहली बार फ्लैग मीटिंग, क्या चर्चा हुई? पाकिस्तान समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025