पहाड़ों की सर्द हवाओं से फिर होने लगी ठंड, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
क्या है खबर?
पहाड़ी इलाकों में हुई भारी बर्फबारी-बारिश के चलते उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदल गया है।
कुछ दिनों पहले तक मैदानी इलाकों में गर्मी सताने रही थी, वहां उत्तर से आने वाली सर्द हवाओं ने ठंड़क का अहसास करवा दिया है।
इससे दिल्ली से लेकर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब में पारा गिरा है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 9 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पहाड़ों पर भारी बारिश होने की चेतावनी दी है।
पूर्वा
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी और घाटी में बारिश होने से एक बार फिर तापमान नीचे आ गया है।
इससे घाटी में अधिकतम तापमान में सामान्य से 3-9 डिग्री तक कम हो गया। IMD के मुताबिक, 10 मार्च तक मौसम में सुधार आने की संभावना है।
दूसरी तरफ हिमाचल प्रदेश में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। 9 मार्च को नए पश्चिमी विक्षोभ से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड़ में भारी बारिश होने की संभावना है।
गर्मी
इन राज्यों में बढ़ने लगा तापमान
एक तरफ जहां उत्तर भारत में ठंड़ ने वापसी की है, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र के कुछ इलाकों, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गोवा, कोंकण, कर्नाटक में अधिकतम तापमान 35-40 डिग्री पहुंचने से गर्मी बढ़ने लगी है।
9 मार्च के बाद अगले 2 दिन उत्तर-पश्चिमी राज्यों में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के संकेत हैं।
5-9 मार्च के बीच अरुणाचल प्रदेश में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि 8 मार्च को बिहार में ब्रजपात के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।
तापमान में बढ़ोतरी
दिल्ली में इस दिन के बाद फिर बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली में मंगलवार को पहाड़ों से आने वाली ठंड़ी हवाओं ने सर्दी का अहसास कर दिया। हवा की गति 25-35 किमी/घंटा रही थी। अधिकतम तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
आज (5 मार्च) को तेज हवाएं चलने के साथ कहीं-कहीं बादल छाए रहने से मौसम में ठंड़क रहेगी।
इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री तक रह सकता है। IMD के अनुसार, 6-10 मार्च तक तापमान में लगातार इजाफा होगा।