NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत 
    अगली खबर
    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत 
    कई राज्यों में 4 जून को भारी बारिश होने के आसार हैं (तस्वीर: फ्रीपिक)

    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Jun 04, 2025
    09:18 am

    क्या है खबर?

    मानसून की दस्तक के बाद जहां पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश हो रही है, वहीं उत्तर भारत में इसके आगमन से पहले की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

    दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में हल्की बारिश होने से मौसम पलट गया है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2 दिनों तक केरल, असम, मेघालय समेत पूर्वात्तर राज्यों में भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ बारिश और तेज हवा चल सकती है।

    अलर्ट 

    यहां होगी आज झमाझम बारिश 

    मौसम विभाग ने 4 जून को केरल के अलावा असम, मेघालय, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल में झमाझम बारिश का अनुमान जताया है।

    साथ ही 4-7 जून तक मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, 5 जून तक तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में जमकर मेघ बरसेंगे।

    इस बीच, बिहार, पश्चिमी मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 4 जून को 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के आसार हैं,जबकि कुछ जगह भूस्खलन भी हो सकता है।

    मानसून 

    रुकी मानसून की रफ्तार 

    IMD के अनुसार, फिलहाल मानसून के आगे बढ़ने की गति धीमी पड़ गई है, जिससे बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों को मानसूनी बारिश के लिए इंतजार करना होगा।

    स्काइमेट वेदर के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में कोई सिस्टम बनने पर ही मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ सकता है।

    इस बार मानसून ने 24 मई को ही दस्तक दी थी और देश के लगभग 40 फीसदी हिस्से को कवर करने के बाद इसकी गति रुक गई है।

    गर्मी 

    इन राज्यों में रहेगा गर्मी-उमस का प्रकोप

    कई जगह मानसून पूर्व की गतिविधियों से मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कुछ जगह लोगों को अभी भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

    4 से 6 जून के दौरान ओडिशा और 4 जून को गंगा के तटीय पश्चिम बंगाल में उमस और गर्मी रहने की संभावना है।

    इसके अलावा, तटीय आंध्र प्रदेश में 4 और 5 जून को और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 4 जून को गर्मी का प्रकोप रहेगा।

    राहत 

    इन राज्यों में भीषण गर्मी से राहत 

    उत्तर प्रदेश में फिलहाल हल्की बारिश और तेज हवाओं के कारण गर्मी से राहत मिली हुई है। बुधवार को भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

    इसके बाद 6 जून से मौसम शुष्क रहने से भीषण गर्मी का दौर शुरू होगा और 10 जून को मानसून दस्तक दे सकता है।

    दूसरी तरफ राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ से गर्मी का दौर खत्म हो गया है। 4 जून को सुबह से ही बादल छाने के साथ हल्की बारिश हो रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    राजस्थान में बारिश से पलटा मौसम 

    #WATCH | Rajasthan: Jaipur received rainfall this morning. pic.twitter.com/9D6vwmVVgg

    — ANI (@ANI) June 4, 2025

    बारिश-अंधड़ 

    राजधानी में अगले 2 दिन ऐसा रहेगा मौसम

    देश की राजधानी दिल्ली में भी इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कभी गर्मी-उमस परेशान कर रही है तो कभी तेज हवाओं के साथ बारिश की फुहारों के रूप में राहत बरस रही है।

    4 और 5 जून को तेज हवाओं के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

    इस दौरान बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इसके अलावा गाजियाबाद और नोएडा में भी ऐसा ही मौसम रहेगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    बारिश
    दिल्ली
    केरल

    ताज़ा खबरें

    दिल्ली से राजस्थान तक बारिश का अलर्ट, पूर्वोत्तर में आएगी आफत  मानसून
    OpenAI ने कोडेक्स AI टूल में जोड़ा इंटरनेट फीचर, यूजर्स को मिल सकेंगे और बेहतर समाधान OpenAI
    कक्षा निर्माण घोटाले में मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन से होगी पूछताछ, समन जारी मनीष सिसोदिया
    IPL 2025 में ये रहे 5 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, आंकड़ों से जानिए  इंडियन प्रीमियर लीग

    मानसून

    उत्तर भारत में गुलाबी ठंड ने दी दस्तक, दक्षिण में बारिश का अलर्ट  बारिश
    देशभर में कड़ाके की सर्दी का इंतजार, इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश  दिल्ली
    इस साल मानसून में जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जताई संभावना भारतीय मौसम विभाग
    इस बार 4 दिन पहले 27 मई को आएगा मानसून, केरल में देगा दस्तक केरल

    बारिश

    कई राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों के लिए बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी  गर्मी की लहर
    कहीं चलेगी लू तो कहीं कहीं बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी  गर्मी की लहर
    कई राज्यों में शुरू होगी मानसून पूर्व की बारिश, भीषण गर्मी से मिलेगी निजात  गर्मी की लहर
    दिल्ली में भारी बारिश से सड़कें बनी नदियां, कई राज्यों में अलर्ट जारी  दिल्ली

    दिल्ली

    दिल्ली में 2 दिन बारिश की संभावना, उत्तर प्रदेश के 13 शहरों में गर्मी का अलर्ट भारतीय मौसम विभाग
    उत्तर भारत में पारा 42 डिग्री के पार, 5 दिनों में भारी बारिश की चेतावनी  गर्मी की लहर
    दिल्ली में AAP के 13 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, किया नई पार्टी बनाने ऐलान दिल्ली नगर निगम
    हांगकांग से दिल्ली आ रही उड़ान में चोरी करने के आरोप में चीनी नागरिक गिरफ्तार इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा

    केरल

    केरल जा कर जरूर करें हाउसबोट की यात्रा, इस तरह से करें इसकी तैयारियां यात्रा
    चाय के शौकीन हैं तो मुन्नार की चाय बागानों की सैर दे सकती है अनोखा अनुभव मुन्नार
    केरल के पलक्कड़ में सूर्य की पराबैंगनी किरणों से आफत, रेड अलर्ट जारी गर्मी की लहर
    राजीव चंद्रशेखर बनेंगे केरल भाजपा के अध्यक्ष, भाजपा ने कैसे साधे समीकरण और क्या हैं चुनौतियां? भाजपा समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025