LOADING...
कहीं चलेगी लू तो कहीं कहीं बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी 
देश के कई राज्यों में अंधड़-बारिश होने के आसार है

कहीं चलेगी लू तो कहीं कहीं बारिश होने के आसार, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी 

Apr 30, 2025
10:35 am

क्या है खबर?

देशभर में इस सप्ताह कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश होने के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 30 अप्रैल से 3 मई तक अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। सौराष्ट्र, कच्छ और पश्चिमी राजस्थान में आज भीषण लू चलने की चेतावनी जारी की गई है, जबकि गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में 1 मई तक गर्मी और उमस का अहसास होगा।

भीषण गर्मी 

भीषण गर्मी करेगा परेशान 

जम्मू, हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों और पूर्वी राजस्थान में भी आज मौसम गर्म रहने की चेतावनी दी गई है। दूसरी तरफ उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ में 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलने के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। पश्चिम और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ चल सकता है और बिजली गिरने के भी आसार हैं। मध्य प्रदेश के रतलाम, नीमच-मंदसौर में लू का अलर्ट जारी किया है।

बारिश 

यहां बारिश को लेकर चेतावनी 

IMD के अनुसार, 30 अप्रैल से 3 मई के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है। साथ ही 40-50 किमी/घंटा की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है, जबकि 30 अप्रैल से 1 मई के दौरान ओडिशा में भारी बारिश हो सकती है। 1-5 मई के बीच जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

राहत 

दिल्लीवासियों को मिल सकती है राहत 

राजधानी दिल्ली के मौसम में भी लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। यहां मानसून पूर्व की गतिविधियों के कारण जल्द ही गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। 30 अप्रैल से 1 मई तक यहां आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे और 20-30 किमी/घंटा की गति से तेज सतही हवाएं चलेंगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आस-पास जा सकता है। 3 मई तक बादल छाए रहने के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।