
पहाड़ी राज्यों में जारी है बारिश का कहर, लगातार हो रही भूस्खलन की घटनाएं
क्या है खबर?
पहाड़ी राज्यों में बारिश का कहर जारी है। सोमवार को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन की घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार को उत्तराखंड, महाराष्ट्र, गोवा और तेलंगाना में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग में 24 जुलाई को नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे कई राज्यों में तेज बारिश हो सकती है।
आफत
भूस्खलन से बढ़ रही मुसीबत
इस मानसून के दौरान पहाड़ों पर भूस्खलन की खबरें लगातार आ रही हैं। सोमवार को जम्मू में वैष्णो देवी मंदिर जाने वाले रास्ते पर भूस्खलन में एक तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि 9 घायल हो गए। हिमाचल प्रदेश के चंबा में घर के ऊपर चट्टान गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई, वहीं राज्य की 400 से ज्यादा सड़कें अवरुद्ध हैं। IMD ने दोनों राज्यों में 23 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने के संकेत दिए हैं।
ट्विटर पोस्ट
जम्मू-कश्मीर के राजौरी बाढ़ के हालात
#WATCH | J&K | Flood-like situation in Rajouri after Dharhali and Saktoh rivers experience rising water levels following incessant rainfall in the area
— ANI (@ANI) July 22, 2025
Rajouri District Administration declares closure of all government and private schools in the district for today. pic.twitter.com/o3zMKsZSzd
पूर्वानुमान
इन राज्यों में होगी तेज बारिश
उत्तर प्रदेश में लगातार बारिश से नदियां और बांध उफान पर हैं। सहारनपुर में गागरा नदी में अचानक बाढ़ आने से दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे डूब गया। प्रदेश में मंगलवार को 15 जिलों में बारिश का अलर्ट है। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश में जबलपुर समेत 12 जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। साथ ही बिहार के 27 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ बिजली गिर सकती है।
ट्विटर पोस्ट
वाराणसी में बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Water level of the Ganga River rises, following heavy rainfall in the region pic.twitter.com/RNAOd96jZn
— ANI (@ANI) July 22, 2025
मानसून कमजोर
राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून
राजस्थान में पिछले 2 दिनों से तेज बारिश का दौर धीमा पड़ गया है। मंगलवार को अधिकांश इलाकों में बादल छाए हुए हैं। अगले 2-3 दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहेगा। मंगलवार को 4 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब के 6 जिलों में तेज बारिश होने का अनुमान है, जबकि अन्य जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। हरियाणा के 19 जिलों के अलावा दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद भी में बादल बरस सकते हैं।