NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों में लू का अलर्ट, यहां अंधड़-बारिश से बिगड़ेगा मौसम 
    अगली खबर
    राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों में लू का अलर्ट, यहां अंधड़-बारिश से बिगड़ेगा मौसम 
    देश के अधिकांश राज्यों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है

    राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों में लू का अलर्ट, यहां अंधड़-बारिश से बिगड़ेगा मौसम 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    Apr 22, 2025
    09:31 am

    क्या है खबर?

    देशभर में गर्मी ने हाहाकार मचाना शुरू कर दिया है। ज्यादातर इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र का चंद्रपुर 45.6 डिग्री के साथ मंगलवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज 20 राज्यों में आंधी-बारिश की संभावना जताई है, जबकि राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत 7 राज्यों में लू चलने की आशंका है।

    दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    बढ़ोतरी 

    राजस्थान में कहर बरपाने लगी गर्मी  

    पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने से उत्तर-पश्चिमी हवाओं की गति कम होने के कारण अब राजस्थान में गर्मी जोर पकड़ती नजर आ रही है।

    यहां आगामी 3-4 दिनो में मौसम शुष्क रहने से अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा, जबकि न्यूनतम सामान्य से 2-4 डिग्री ऊपर जा सकता है।

    पिछले 24 घंटे में कुछ इलाकों में लू का प्रकोप रहा। इस दौरान सर्वाधिक अधिकतम तापमान चूरू में 42.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक है।

    लू 

    यहां आज रहेगा लू का प्रकोप 

    उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को प्रदेश के कई जिलों में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। इस दौरान लखनऊ में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री दर्ज किया गया है।

    इसके अलावा अगले 2 दिनों तक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, विदर्भ, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में लू चलने का अनुमान है।

    उत्तर-पश्चिम और मध्य इलाकों में तापमान 2-3 डिग्री बढ़ सकता है, जबकि पूर्वी राज्यों में 4-6 डिग्री का इजाफा हो सकता है।

    बारिश 

    पहाड़ों पर आज कैसा रहेगा मौसम?

    पहाड़ी राज्यों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। उत्तराखंड में के कई जिलों में आज तेज हवाओं के साथ बारिश की आशंका जताई है।

    IMD ने हिमाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 24-27 अप्रैल के दौरान राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश या बर्फबारी हो सकती है।

    जम्मू-कश्मीर में रविवार को बादल फटने के बाद सोमवार को भी बारिश हुई, लेकिन आज मौसम में सुधार होने का अनुमान है।

    परेशानी 

    दिल्लीवासियों को परेशान करेगा बढ़ता तापमान 

    दिल्ली NCR में आज आसमान साफ रहने से गर्मी कहर बरपा सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री तक जा सकता है। कभी-कभी 10-25 किमी/घंटा की गति से सतही हवाएं चल सकती है।

    सुबह पश्चिम दिशा से सतही हवाएं चलेंगी और दोपहर में उत्तर-पश्चिम दिशा से बहने लगेगी, जिससे दिन में लोगों को लू के थपेड़े झेलने पड़ेंगे।

    मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह दिल्लीवासियों काे गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गर्मी की लहर
    बारिश
    दिल्ली
    राजस्थान

    ताज़ा खबरें

    बेंगलुरु भगदड़: कर्नाटक सरकार ने मुआवजा राशि को बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया कर्नाटक
    कोको गॉफ ने अपना पहला फ्रेंच ओपन खिताब जीता, फाइनल में आर्यना सबालेंका को हराया टेनिस
    बेंगलुरु भगदड़ मामले में पुलिस आयुक्त का निलंबन: क्या है IPS अधिकारी के निलंबन की प्रक्रिया? कर्नाटक
    आमिर खान की 91 साल की मां भी बॉलीवुड में आईं, 'सितारे जमीन पर' में एंट्री आमिर खान

    गर्मी की लहर

    इस बार सर्दी में होगा गर्मी का अहसास, मौसम विभाग ने कम शीतलहर का अनुमान जताया भारतीय मौसम विभाग
    मुंबई में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा, दिसंबर का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड मुंबई
    भारतीय मौसम विभाग ने बताया, 1901 के बाद 2024 भारत का सबसे गर्म साल दर्ज भारतीय मौसम विभाग
    जनवरी, 2025 में वैश्विक तापमान ने बनाया रिकॉर्ड, आर्कटिक में असामान्य गर्मी नासा

    बारिश

    हिमाचल प्रदेश में बारिश से तबाही, कुल्लू में बही गाड़ियां और मंडी में भूस्खलन हिमाचल प्रदेश
    पहाड़ों पर बर्फबारी-बारिश बनी आफत, मैदानों में बारिश-ओलावृष्टि बनी परेशानी  उत्तराखंड
    बारिश-ओलावृष्टि से फिर लौटी सर्दी, जानिए कब तक रहेगा ऐसा मौसम  हिमाचल प्रदेश
    उत्तर भारत में बर्फबारी-बारिश से मौसम सुहाना, जानिए आज कैसे रहेगा  हिमाचल प्रदेश

    दिल्ली

    अगले 5 दिनों तक अब आसमान से बरसेगी आग, इन राज्यों में लू का अलर्ट  गर्मी की लहर
    नोएडा में पति ने हथौड़ा मारकर की पत्नी की हत्या, पुलिस थाने में किया आत्मसमर्पण नोएडा
    दिल्ली के वजीराबाद पुलिस थाना के मालखाने में लगी भीषण आग, 345 वाहन जले दिल्ली पुलिस
    इन 10 राज्यों में एक सप्ताह तक बेहाल करेगी गर्मी, लू चलने का अलर्ट  गर्मी की लहर

    राजस्थान

    JSW एनर्जी समर्थित O2 पावर राजस्थान और बिहार में 40,000 करोड़ रुपये करेगी निवेश बिहार
    IIT बाबा को जयपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, गांजा बरामद जयपुर
    होली से पहले ही गर्मी दिखाने लगी तेवर, इस राज्य में अंधड़-बारिश की चेतावनी  होली
    बढ़ते तापमान के बीच आ गया बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां बरस सकते हैं बादल  होली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025