NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल 
    अगली खबर
    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल 
    देश के कई राज्यों में आज भी लू का अलर्ट जारी किया गया है

    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल 

    लेखन दिनेश चंद शर्मा
    May 18, 2025
    10:15 am

    क्या है खबर?

    देश के उत्तर-पश्चिम इलाकों में तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने से लू और भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। कुछ जगह अंधड़-बारिश से राहत मिली हुई है।

    भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज (18 मई) को दिल्ली NCR, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश समेत पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में बारिश होने के आसार हैं।

    झारखंड में रांची समेत अलग-अलग जिलों में शनिवार को आंधी-बारिश के दौरान बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत हो गई।

    मानसून 

    कहां तक पहुंचा मानसून? 

    मौसम विभाग की मानें तो दक्षिण-पश्चिम मानसून दक्षिणी अरब सागर, मालदीव, दक्षिणी और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी, अंडमान द्वीप समूह और अंडमान सागर की ओर आगे बढ़ गया है।

    अगले 3-4 दिनों के दौरान इन क्षेत्रों में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं।

    इससे पहले IMD ने मानसून पिछले सालों की तुलना में 4 दिन पहले 27 मई को केरल पहुंचने का अनुमान जताया था। इसके बाद यह देश के अन्य हिस्सों में फैलेगा।

    अलर्ट 

    इन राज्यों में लू का अलर्ट 

    उत्तर प्रदेश में मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। पश्चिमी इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ बिजली चमकने और 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

    राजस्थान के पश्चिमी इलाकों में लू चलने के साथ अंधड़ आने का संकेत है, जबकि पूर्वी हिस्सों में अंधड़ और हल्की बारिश हो सकती है।

    बिहार, झारखंड़ और मध्य प्रदेश में कुछ जगह गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

    बारिश 

    इन राज्यों में होगी भारी बारिश 

    मेघालय, अरुणाचल, असम, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी बारिश जारी हो रही है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, दक्षिण और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में भी मेघ मेहरबान बने हुए हैं।

    आज आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर, मध्य और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने का सिलसिला बना रहेगा।

    कुछ इलाकों में बिजली गिरने और झोंकेदार हवा चलने की भी संभावना है।

    पूर्वानुमान 

    दिल्ली में अगले 5 दिन अंधड़-बारिश के आसार

    दिल्ली और आस-पास के शहरों में आज सुबह से मौसम साफ है और तेज हवाएं चल रही हैं। इसके साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।

    इस दाैरान अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 24 डिग्री रहने का अनुमान है। राजधानी में अगले 5 दिन आंधी-बारिश का मौसम रहेगा।

    मुंबई में शनिवार को कई इलाकों में मानसून पूर्व की बारिश हुई। आज बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जिससे गर्मी और उमस बढ़ेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    गर्मी की लहर
    दिल्ली
    उत्तर प्रदेश

    ताज़ा खबरें

    कहीं धूप तो कहीं अंधड़-बारिश का कहर, जानिए आज देश में मौसम का हाल  मानसून
    मारुति सुजुकी ला रही 5-सीटर कॉम्पैक्ट SUV, ये जानकारी आईं सामने  मारुति सुजुकी
    जावेद अख्तर बोले- पाकिस्तान और नरक में एक चुनना हो तो मैं नरक जाना पसंद करूंगा जावेद अख्तर
    न्यूयॉर्क में ब्रुकलिन ब्रिज से टकराया मेक्सिकन नौसेना का जहाज; 200 लोग थे सवार, 19 घायल मेक्सिको

    मानसून

    क्या है 'मिशन मौसम'? जरूरत के हिसाब से कम-ज्यादा की जा सकेगी बारिश, ये हैं फायदे भारतीय मौसम विभाग
    दिल्लीवासियों को आज बारिश से मिलेगी राहत, जानिए अन्य राज्यों के मौसम का हाल दिल्ली
    क्या आज दिल्लीवासियों को भिगोएगी बारिश? जानिए राज्यों में कैसा रहेगा मौसम  दिल्ली
    दिल्ली में आज से फिर शुरू होगी बारिश, जारी हुआ अलर्ट  दिल्ली

    गर्मी की लहर

    तेज हवाएं थमने के बाद अब तेजी से चढ़ेगा पारा, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम  बारिश
    मौसम साफ रहने से तेजी से चढ़ेगा पारा, इन राज्यों में लगेंगे लू के थपेड़े  बारिश
    देशभर में गर्मी दिखाने लगी तेवर, आज इन राज्यों में लू का अलर्ट  बारिश
    गर्मी में AC का उपयोग शुरू करने से पहले कौन-सा काम जरूर करना चाहिए? टेक्नोलॉजी

    दिल्ली

    देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानिए कहां-कहां मिलेगी गर्मी से राहत गर्मी की लहर
    दिल्ली के अस्पताल ने रोबोटिक सर्जरी से निकाला दुनिया का सबसे बड़ा ट्यूमर  रोबोट
    कई राज्यों में आज पड़ेगी भीषण गर्मी, इन राज्यों के लिए बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट जारी  गर्मी की लहर
    दिल्ली: रोहिणी के सेक्टर-17 में लगी भीषण आग, 2 बच्चों की मौत और 800 झुग्गियां राख आग त्रासदी

    उत्तर प्रदेश

    अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई अयोध्या
    उत्तर प्रदेश: रामपुर में मूक-बधिर दलित बच्ची से गैंगरेप, निजी अंगों को सिगरेट से जलाया रेप
    माता-पिता की मर्जी के बिना शादी करने वालों को नहीं मिलेगी सुरक्षा, आखिर क्यों? इलाहाबाद हाई कोर्ट
    बढ़ते तापमान के बीच बारिश की फुहारों से मिली राहत, आज भी अंधड़ का अलर्ट  गर्मी की लहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025