पहाड़ी राज्यों में बारिश-बर्फबारी से फिर कंपकंपाएगी सर्दी, जानिए कोहरा कहां दिखाएगा असर
क्या है खबर?
उत्तर भारत में तेज धूप के कारण दिन के वक्त सर्दी का असर काफी कम हो गया है, हालांकि अभी भी सुबह-शाम के वक्त गलन महसूस हो रही है। आने वाले दिनों में मौसम को लेकर आए अलर्ट से पता चला है कि अभी सर्दी खत्म नहीं हुई है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने सोमवार को एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी राज्यों में प्रवेश करेगा। इससे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
बर्फबारी
कहां-कहां होगी बर्फबारी?
उत्तराखंड में रविवार को 7 शहरों में तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे बना रहा, जबकि मुनस्यारी में माइनस 24 डिग्री तक पहुंच गया। आज यहां 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी और 2 जिलों में घना कोहरा छाने की चेतावनी जारी गई है। हिमाचल प्रदेश में भी 11 फरवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बाल्टिस्तान और गिलगित में बारिश के साथ-साथ बर्फबारी भी हो सकती है। कुछ जगह 40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी।
परेशानी
राहत के बाद फिर बढ़ेगी परेशानी
फरवरी की शुरुआत के साथ ही दिल्ली NCR, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सर्दी से कुछ हद तक राहत मिली है, लेकिन पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी के बाद इसके बढ़ने के आसार हैं। दिल्ली में सुबह के वक्त हल्की धुंध छाई रहेगी और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री के आस-पास रह सकता है। उत्तर प्रदेश के 19 और बिहार के 5 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि राजस्थान में बादल छाए रहेंगे।
ट्विटर पोस्ट
राजधानी में दिखी हल्की धुंध
#WATCH | Delhi: A layer of smog blankets several areas of the national capital.
— ANI (@ANI) February 9, 2026
According to the CPCB, the AQI near India Gate and Kartavya Path is 144, classified as 'moderate'. pic.twitter.com/WTGsRL74LZ