उत्तराखंड में आफत की बारिश, मुंबई भीगी; केदारनाथ मार्ग खुला, टीमें हाई अलर्ट पर
देश
मौसम विभाग यानी IMD ने उत्तराखंड के नैनीताल और बागेश्वर जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मुंबई में भी खूब बारिश हुई है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश माडीवी फायर स्टेशन में दर्ज की गई, जहां 150.2 मिलीमीटर पानी बरसा। मालाबार हिल और बी वार्ड ऑफिस में भी जमकर बारिश हुई।
केदारनाथ और बद्रीनाथ के रास्ते हुए साफ
उत्तराखंड में भारी बारिश के चलते कई जगहों पर भूस्खलन हुआ, जिससे केदारनाथ मार्ग और बद्रीनाथ नेशनल हाईवे के कुछ हिस्से अस्थायी रूप से बंद हो गए थे। हालांकि, तुरंत कार्रवाई करते हुए टीमों ने इन रास्तों को कुछ ही देर में यातायात के लिए फिर से खोल दिया।
आपातकालीन टीमें अलर्ट पर
आगे भी बारिश जारी रहने का अनुमान है, जिसके चलते आपातकालीन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।