मुंबई में गहराया जल संकट, 1 मई से पानी कटौती की नौबत
देश
मुंबई में 1 मई से पानी की कटौती होने की संभावना है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) अभी से पानी की किल्लत से निपटने की तैयारी कर रहा है। इस बार अल नीनो का असर दिख रहा है, इसलिए मानसून कमजोर रहने का अनुमान है। अभी शहर की सात मुख्य झीलें सिर्फ 29 फीसदी तक ही भर पाई हैं, जो साल के इस समय के हिसाब से काफी कम है।
मुंबई की मांग 430 करोड़ लीटर
मुंबई में हर दिन पानी की मांग 430 करोड़ लीटर है, जबकि आपूर्ति केवल 385 करोड़ लीटर ही हो पाती है। गर्मी और सूखे के इन महीनों (जून से अगस्त) में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए BMC पानी की आपूर्ति में 5 से 15 फीसदी तक की कटौती करेगी। अधिकारियों का मानना है कि अगर जुलाई तक अच्छी बारिश नहीं हुई, तो स्थिति और भी बिगड़ सकती है। ऐसी ही 10 फीसदी की कटौती जुलाई 2023 और मई 2024 में भी की गई थी।