ट्रंप ने हमलावर के आरोपों को खारिज किया, कहा- मैं बलात्कारी या बाल यौन शोषणकर्ता नहीं
क्या है खबर?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार रात व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में गोलीबारी करने वाले हमलावर के आरोपों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। ट्रंप ने घटना के बाद CBS न्यूज की नोराह ओ'डोनेल के साथ एक तीखे साक्षात्कार में 31 वर्षीय हमलावर आरोपी कोल टॉमस एलन को कट्टरपंथी, ईसाई विरोधी और बेहद बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति बताया। ट्रंप ने कहा कि वह बलात्कारी नहीं हैं और न ही कभी किसी बच्चे का यौन शोषण किया है।
आरोप
पत्रकार ने पढ़ा था हमलावर के आरोपों वाला घोषणापत्र
ट्रंप ने यह जवाब तब दिया, जब पत्रकार नोराह ने टीवी पर हमलावर एलन का घोषणापत्र पढ़ा। उन्होंने कहा, "हमलावर के घोषणापत्र में लिखा था कि मैं अब एक बाल यौन शोषण करने वाले, बलात्कारी और देशद्रोही को अपने ऊपर उसके अपराधों का दाग लगाने की अनुमति नहीं दूंगा।" इसके बाद ट्रंप भड़क गए और बोले, "मैं आपके इसे पढ़ने का इंतजार कर रहा था क्योंकि मुझे पता था कि आप पढ़ेंगे, क्योंकि आप बुरे लोग हैं। बहुत बुरे लोग।"
जवाब
ट्रंप ने घोषणापत्र के आरोपों का जवाब दिया
ट्रंप ने आरोपों का खंडन करते हुए कहा, "मैं बलात्कारी नहीं हूं। मैंने किसी का बलात्कार नहीं किया है।" इस नोराह ने उन्हें बीच में टोकने की कोशिश करते हुए पूछा, "ओह, क्या आपको लगता है कि वह आपके बारे में बात कर रहा था?" तब राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मैं बाल यौन शोषण करने वाला नहीं हूं।" उन्होंने अमेरिका में राजनीतिक हिंसा के लिए डेमोक्रेटिक नेताओं के नफरत भरे भाषण को भी जिम्मेदार ठहराया।
जवाब
हमलावर को बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति बताया
ट्रंप ने खुद को बाल यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन मामले में निर्दोष बताते हुए पत्रकार से कहा, "आपने ये बकवास किसी बीमार मानसिकता वाले व्यक्ति से पढ़ी? मुझे तो पूरी तरह से निर्दोष साबित कर दिया गया है।" उन्होंने हमलावर के बारे में बात करते हुए कहा, "मैंने उसका घोषणापत्र पढ़ा। वह कट्टरपंथी बन चुका था। वह एक ईसाई था- एक आस्तिक- और फिर वह ईसाई विरोधी बन गया...वह शायद एक बहुत ही बीमार मानसिकता वाला व्यक्ति था।"
हमला
पिछले 2 सालों में तीसरा जानलेवा हमला
पिछले 2 साल में ट्रंप के ऊपर 3 जानलेवा हमले हुए, जिसमें पहला हमला राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पेंन्सिलवेनिया में, दूसरा हमला फ्लोरिडा के गोल्फ क्लब में और तीसरा हमला वाशिंगटन में। पत्रकार ने पूछा कि गोलीबारी के बाद सीक्रेट सर्विस को उन्हें कमरे से बाहर निकालने में इतना समय क्यों लगा, जबकि उपराष्ट्रपति जेडी वेंस कुछ सेकंड में बाहर निकल गए। इसपर उन्होंने कहा, "मैं देखना चाहता था कि क्या हो रहा है और बेहतरीन लोगों से घिरा था।"
ट्विटर पोस्ट
ट्रंप का साक्षात्कार
TRUMP LOST IT ON CBS REPORTER AFTER SHE READ SHOOTER MANIFESTO
— Sulaiman Ahmed (@ShaykhSulaiman) April 26, 2026
"I am NOT a pedophile. You read that crap from some SICK person."
"Your friends on the other side of the plate are the ones who were involved with Epstein."
"You shouldn't be reading that on 60 Minutes. You are a… pic.twitter.com/M2dtKSCLGQ