Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
जम्मू-कश्मीर
क्राइम समाचार
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस वैक्सीन
भारत में कोरोना वायरस
डेल्टा वेरिएंट
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / देश की खबरें / मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी विकास दुबे
देश

मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी विकास दुबे

मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी विकास दुबे
लेखन प्रमोद कुमार
Jul 09, 2020, 11:03 am 3 मिनट में पढ़ें
मध्य प्रदेश में पुलिस के हत्थे चढ़ा कुख्यात अपराधी विकास दुबे

उत्तर प्रदेश में आठ पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में वांछित कुख्यात अपराधी विकास दुबे को मध्य प्रदेश में गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच लाख रुपये के ईनामी बदमाश विकास को उज्जैन के महाकाल मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस को बधाई दी है। इससे पहले बुधवार शाम को खबरें आईं थी कि वह नोएडा फिल्मसिटी में किसी चैनल के सामने सरेंडर कर सकता है।

मामला
क्या था मामला?

पिछले दिनों विकास के खिलाफ शिकायत मिलने पर उत्तर प्रदेश पुलिस की एक टीम उसे पकड़ने कानपुर के बिकरू गांव गई थी। यहां विकास के गुर्गों ने रात के अंधेरे में रास्ता रोककर पुलिसकर्मियों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में एक DSP समेत आठ पुलिसकर्मियों की मौत हुई थी। चौबेपुर पुलिस थाने के कुछ पुलिसकर्मी विकास के संपर्क में थे और उससे छापेमारी से जुड़ी जानकारी दे रहे थे। इसके बाद से ही वह फरार था।

जानकारी
विकास के गुर्गे एनकाउंटर में ढेर

घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसका बिकरू गांव स्थित घर गिरा दिया है। साथ ही उसके कई साथियों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। आज सुबह ही उसके दो गुर्गों को एनकाउंटर में मार गिराया गया है।

गिरफ्तारी
महाकाल मंदिर के पास चढ़ा पुलिस के हत्थे

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बारे में बताते हुए उज्जैन के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि वह उज्जैन महाकाल मंदिर में जा रहा था। तभी सुरक्षाकर्मियों ने उसे पहचान लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जब उस पर दबाव बनाया गया तो उसने अपनी पहचान बता दी। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस उसे पकड़कर गाड़ी में बैठा रही है।

गिरफ्तारी
शिवराज ने की योगी से बात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत की है। मध्य प्रदेश पुलिस अब उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंप देगी। वहीं मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इसे पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि वह एक निर्दयी हत्यारा है। पूरे राज्ये की पुलिस अलर्ट पर थी। उसे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।

खूंखार अपराधी
कौन है विकास दुबे?

शातिर अपराधी विकास दुबे हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ 60 से ज्यादा मुकदमे दर्ज है। वह घर बैठे-बैठे ही बड़ी वारदातों को अंजाम दिलवा देता है और जमीनों पर अवैध कब्जे लेने और कब्जे छुड़वाने में माहिर है। कानपुर और आसपास के इलाकों में उसके कई ईंट भट्ठे और कॉलेज चल रहे हैं। विकास दुबे 2001 में उस समय चर्चा में आया जब उसने थाने में घुसकर भाजपा के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संतोेष शुक्ल की हत्या कर दी थी।

ट्विटर पोस्ट
विकास दुबे को पकड़कर ले जाती मध्य प्रदेश पुलिस

#WATCH Madhya Pradesh: Vikas Dubey, the main accused in #KanpurEncounter case, has been arrested in Ujjain pic.twitter.com/pmh5rwl3Z4

— ANI (@ANI) July 9, 2020
विकास दुबे
जेल में रहते हुए जीता था नगर पंचायत का चुनाव

NBT के मुताबिक, 2018 में विकास ने जेल में बैठे-बैठे अपने चचेरे भाई पर जानलेवा हमला करवाया था। पीड़ित की पत्नी की तरफ से दर्ज कराई गई FIR में विकास का नाम शामिल था। वह जेल में रहते हुए नगर पंचायत का चुनाव लड़ा था और इसमें जीत भी हासिल की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहुजन समाज पार्टी की सरकार के दौरान कई इलाकों में उसका काफी दबदबा रहता था।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्रमोद कुमार
प्रमोद कुमार
Twitter
IIMC से पढ़ा। सच्ची, जरूरी और काम की हर बात आप तक पहुंचाने की कोशिश। राजनीतिक पार्टियों में हलचल से लेकर देश-दुनिया की बड़ी और अहम घटनाओं पर नजर रखता हूं। खबर को खबर की तरह आपके सामने पेश करने का प्रयास रहता है।
ताज़ा खबरें
मध्य प्रदेश
उत्तर प्रदेश
ताज़ा खबरें
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स
खुद को युवा बनाए रखने के लिए जरूर अपनाएं ये एंटी-एजिंग हैक्स लाइफस्टाइल
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी
हिंदूवादी संगठन सनातन रक्षक सेना ने देशभर में 'लाल सिंह चड्ढा' बंद कराने की दी धमकी मनोरंजन
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे
कई स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं का इलाज बन सकता है CBD ऑयल, जानिए इसके फायदे लाइफस्टाइल
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान
जिम्बाब्वे दौरे के लिए फिट हुए केएल राहुल, बनाए गए टीम के कप्तान खेलकूद
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर
'लाल सिंह चड्ढा' रिव्यू: जुनून और प्यार की कहानी है फिल्म, फिर छा गए आमिर मनोरंजन
मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप
मध्य प्रदेश: "रोज रात भेजो लड़की या फिर खुद आओ", वार्डन का SDM पर गंभीर आरोप देश
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा
बेंगलुरू में युवक ने किया गाय से कुकर्म, पुलिस ने दबोचा देश
MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड
MPPSC 2021: मध्य प्रदेश राज्य सेवा की प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, ऐसे करें डाउनलोड करियर
मध्य प्रदेश: इंटरनेट से सीखा कर्ज चुकाने का तरीका, बीमा कराकर करवाई पत्नी की हत्या
मध्य प्रदेश: इंटरनेट से सीखा कर्ज चुकाने का तरीका, बीमा कराकर करवाई पत्नी की हत्या देश
AICTE ने इस साल 20 संस्थानों को दी क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग पढ़ाने की मंजूरी
AICTE ने इस साल 20 संस्थानों को दी क्षेत्रीय भाषाओं में इंजीनियरिंग पढ़ाने की मंजूरी करियर
और खबरें
उत्तर प्रदेश
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोलीं- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप
श्रीकांत त्यागी की पत्नी बोलीं- भाजपा के सदस्य थे उनके पति; पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप देश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश
महिला के साथ गाली-गलौज करने वाला श्रीकांत त्यागी बोला- वह मेरी बहन जैसी, मेरे खिलाफ साजिश राजनीति
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस
उत्तर प्रदेश: स्वतंत्रता दिवस पर धमाके करने की योजना बना रहा युवक गिरफ्तार- पुलिस देश
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र
उत्तर प्रदेश: स्कूल के एक कमरे में संचालित हो रहीं आठ कक्षाएं, पढ़ रहे 388 छात्र करियर
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल
JEE मेन: 99.99 पर्सेंटाइल से संतुष्ट नहीं हुए कनिष्क, दूसरे फेज में हासिल किए 100 पर्सेंटाइल करियर
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

देश की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

India Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022