वियतनामी राष्ट्रपति भारत में: ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर हो सकता है 6,000 करोड़ रुपये का समझौता
वियतनाम के राष्ट्रपति वो वान तो लाम भारत के दौरे पर हैं। उनकी यह यात्रा 5 से 7 मई तक चलेगी। इस दौरान रक्षा सहयोग को लेकर कई अहम बातें होने वाली हैं।
इन चर्चाओं में एक बड़ी बात यह है कि वियतनाम भारत और रूस के संयुक्त प्रोजेक्ट वाली ब्रह्मास सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलें खरीद सकता है। करीब 6,000 करोड़ रुपये के इस संभावित सौदे में मिसाइलों की ट्रेनिंग और रखरखाव का सपोर्ट भी शामिल होगा। हालांकि, यह एक बड़ा कदम माना जा रहा है, लेकिन अभी इस पर कोई समझौता होने की उम्मीद नहीं है।
भारत वियतनाम को इंडो-पैसिफिक का अहम साझेदार मानता है
भारत वियतनाम को इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में स्थिरता बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदार के तौर पर देखता है, खासकर चीन के बढ़ते दबदबे को देखते हुए।
पिछले कुछ समय में दोनों देशों के रिश्ते काफी मजबूत हुए हैं। इसी कड़ी में साल 2023 में भारत ने वियतनाम को अपनी स्वदेशी मिसाइल कॉर्वेट 'कृपाण' उपहार में दी थी। दोनों देशों के व्यापारिक संबंध भी काफी गहरे हैं।