LOADING...
वाराणसी: तोड़फोड़ के विरोध में युवक ने आग लगाने की कोशिश की
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में युवक ने तोड़फोड़ के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की

वाराणसी: तोड़फोड़ के विरोध में युवक ने आग लगाने की कोशिश की

लेखन गजेंद्र
Feb 09, 2026
03:41 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ धाम के लिए मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है, जिसके लिए दालमंडी में तोड़फोड़ चल रही है। इसी के विरोध में सोमवार को एक युवक ने खुद को आग लगने की कोशिश की। युवक की पहचान मकान माल‍िक रहमत अली के बेटे अहमद अली के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने आग बुझा दिया है। युवक अहमद मौके से फरार है, जबकि उसके भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

घटना

क्या है पूरा मामला?

स्थानीय प्रशासन ने 31 जनवरी को 23 जर्जर मकानों को नोटिस जारी किया कर खाली करने को कहा था। यहां सोमवार को बुलडोजर ने तोड़फोड़ शुरू की है। इसी बीच एक युवक ने अपने घर की बालकनी से पेट्रोल दिखाते हुए पुलिस के सामने आग लगा दी। पुलिस जब ऊपर पहुंची तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि युवक ने आग लगाने की कोशिश की थी, लेकिन वह सुरक्षित है।

तनाव

इलाके में तनाव का माहौल

कॉरिडोर के लिए प्रशासन की ओर से इलाके में तोड़फोड़ का अभियान जारी है। यहां पिछले कुछ दिनों कई दुकानें और घर गिरा दिए गए हैं, जिसको लेकर भारी विरोध चल रहा है। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता केके सिंह का कहना है कि युवक ने ऊपर से ज्वलनशील पदार्थ फेंका था, जो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर भी पड़ा है। पुलिस का कहना है कि विरोध करने वालों को हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

घटना का वीडियो आया सामने

Advertisement