मुंबई में अवैध दरगाह पर चला बुलडोजर, लोगों ने जमकर किया हंगामा
देश
मुंबई प्रशासन ने मंगलवार को आर्रे कॉलोनी में हजरत सैयद बरकत अली शाह पीर बाबा दरगाह को ढहाने का काम शुरू कर दिया। अधिकारियों का कहना है कि यह दरगाह सरकारी जमीन पर बना एक अवैध ढांचा है। हाल ही में एक और जगह हुई तोड़फोड़ के बाद हुए हंगामे को देखते हुए पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी सुरक्षा बल तैनात किया है।
अधिकारी बता रहे अतिक्रमण
अधिकारियों का दावा है कि यह दरगाह एक बड़े अतिक्रमण का हिस्सा है, जिससे इलाके के ग्रीन जोन को खतरा है, लेकिन स्थानीय लोग और भक्त इसे दशकों से अपनी पहचान और आस्था का प्रतीक मानते आ रहे हैं। उनका कहना है कि यह सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि हमारी आस्था और इतिहास से जुड़ा है। एक तरफ जमीन के मालिकाना हक और पर्यावरण संरक्षण को लेकर बहस जारी है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन अपनी कार्रवाई में जुटा हुआ है।