राहुल गांधी के दौरे से पहले जामिया में भीषण तोड़फोड़, पुलिस बुलाकर ऑनलाइन हुई पढ़ाई
दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया (JMI) विश्वविद्यालय में मंगलवार की रात को जमकर तोड़फोड़ हुई। छात्रों का विरोध प्रदर्शन तनावपूर्ण हो गया था और आरोप है कि प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ स्थानीय लोग भी शामिल थे। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के गेट, चारदीवारी और CCTV कंट्रोल रूम को भी नुकसान पहुंचाया। यह सब राहुल गांधी के कैंपस में आने से ठीक एक दिन पहले हुआ।
JMI ने बुलाई पुलिस, ऑनलाइन हुई पढ़ाई
जामिया प्रशासन ने बताया कि उन्होंने छात्रों के साथ सात बार बातचीत करके मामले को सुलझाने की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। प्रशासन ने महिला फैकल्टी के खिलाफ मिली धमकियों का भी जिक्र किया। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदर्शनकारियों ने कैंपस की संपत्ति पर भारी औजारों का इस्तेमाल किया, जिससे सुरक्षा को लेकर नए खतरे पैदा हो गए हैं। सबकी सुरक्षा को देखते हुए JMI ने 24 अक्टूबर को एक नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी थीं। गांधी के दौरे से पहले ही विश्वविद्यालय ने पुलिस बुला ली थी।