रोटी के लिए गए थे यूक्रेन, मिसाइल हमले में तेलंगाना के सुदर्शन गौड़ की मौत
देश
तेलंगाना के हैसनबाद गांव के 42 वर्षीय वी सुदर्शन गौड़ सोमवार रात यूक्रेन में हुए एक मिसाइल हमले में मारे गए। वह सिर्फ 3 महीने पहले ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी में नौकरी के सिलसिले में वहां गए थे। यूक्रेन में मौजूद एक ट्रैवल एजेंट ने हैसनबाद के सरपंच को इस हादसे की सूचना दी।
MLA ने शव स्वदेश लाने और सहयोग का आश्वासन दिया
उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं, जो हैसनबाद में ही रहते हैं। 2 सितंबर को परिवार ने उनके निधन की पुष्टि की, जिसके बाद जगतियाल के MLA संजय कुमार उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और आश्वासन दिया कि गौड़ का शव स्वदेश लाया जाएगा। साथ ही, इस मुश्किल घड़ी में परिवार को हरसंभव मदद दी जाएगी।