Loading...
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने लगाए हैं तिहरे शतक
तौहीद हृदोय ने लगाया तिहरा शतक (तस्वीर: एक्स/@BCBtigers)

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इन बांग्लादेशी बल्लेबाजों ने लगाए हैं तिहरे शतक

Sep 03, 2026
11:39 am

क्या है खबर?

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तौहीद हृदोय ने दक्षिण अफ्रीका-A के खिलाफ हुए प्रथम श्रेणी मैच में तिहरा शतक लगाकर इतिहास रच दिया। बांग्लादेश-A का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने नाबाद 350 रन बनाए। इसके साथ ही वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में बांग्लादेश की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बने। इस बीच बांग्लादेश की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं।

#1 

रकीबुल हसन (313* रन, 2007)

रकीबुल हसन बांग्लादेश की ओर से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे।

उन्होंने इस्पहानी मिर्जापुर नेशनल क्रिकेट लीग 2007 में बारीसाल डिवीजन की ओर से खेलते हुए सिलहट डिवीजन के खिलाफ नाबाद 313 रन बनाए थे।

उनकी पारी की मदद से बारीसाल डिवीजन ने अपनी पारी 712/7 के स्कोर पर घोषित की थी। वो मैच आखिर में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

#2 

तमीम इकबाल (334* रन, 2020)

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल भी प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक लगा चुके हैं।

उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट लीग 2020 में ईस्ट जोन का प्रतिनिधित्व करते हुए सेंट्रल जोन के खिलाफ 426 गेंदों में नाबाद 334 रन बनाए थे।

उन्होंने 42 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

उनकी पारी की मदद से ईस्ट जोन ने अपनी पारी 555/2 के स्कोर पर घोषित की थी और मैच आखिर में ड्रॉ पर समाप्त हुआ था।

ADVERTISEMENT

#3 

तौहीद हृदोय (350* रन, 2026)

दूसरे अनौपचारिक टेस्ट में हृदोय की मैराथन पारी ने बांग्लादेश-A को 676/8 (पारी घोषित) का विशाल स्कोर बनाने में मदद की।

इससे पहले, दक्षिण अफ्रीका-A ने पहली पारी में 512 रन बनाए थे।

हृदोय ने कुल 481 गेंदों का सामना किया, जिसमें 27 चौके और 10 छक्के लगाए।

उन्हें जाकेर अली (94) और मोहम्मद सैफुद्दीन (87) का साथ मिला।

उनकी पारी की मदद से यह मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

ADVERTISEMENT

जानकारी

दक्षिण अफ्रीका में दूसरे सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर वाले बल्लेबाज बने हृदोय

हृदोय (350* रन) अब दक्षिण अफ्रीका की धरती पर प्रथम श्रेणी में दूसरा सबसे बड़े स्कोर वाले खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने डेरिल कलिनन के नाबाद 337 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया है। उनसे आगे सिर्फ स्टीफन कुक हैं, जिनका स्कोर 390 रन है।

ADVERTISEMENT