Page Loader
उत्तराखंड: सुरंग से सुरक्षित निकले मजदूरों को अस्पताल से मिली छुट्टी, अपने-अपने राज्य रवाना हुए
उत्तराखंड की सुरंग से निकले मजदूर अपने गृह राज्य के लिए रवाना (तस्वीर: एक्स/@Benarasiyaa)

उत्तराखंड: सुरंग से सुरक्षित निकले मजदूरों को अस्पताल से मिली छुट्टी, अपने-अपने राज्य रवाना हुए

लेखन गजेंद्र
Nov 30, 2023
04:43 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग से सुरक्षित बाहर निकले 41 मजदूरों को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। वे सभी अपने गृह राज्य के लिए रवाना हो रहे हैं। समाचार एजेंसी ANI की ओर से जारी वीडियो में मजदूर बस अड्डे पर अपने सामान से साथ खड़े नजर आ रहे हैं। उनकी मदद के लिए विभिन्न राज्यों के अधिकारी अपने गृह राज्यों में उनकी वापसी की सुविधा के लिए यहां पहुंचे हैं।

रवाना

ऋषिकेश AIIMS में भर्ती थे मजदूर

सभी मजदूर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ऋषिकेश में भर्ती थे। यहां उनके मानसिक स्वास्थ्य पर निगरानी रखी जा रही थी। डॉक्टरों द्वारा स्वस्थ घोषित करने के बाद उनको अपने-अपने गृह राज्य जाने की अनुमति दी गई। उत्तराखंड सरकार ने मजदूरों को 1-1 लाख रुपये का चेक भी दिया है। 41 मजदूरों में झारखंड के 15, उत्तर प्रदेश के 8, ओडिशा और बिहार के 5-5, पश्चिम बंगाल के 3, उत्तराखंड और असम के 2-2 और हिमाचल का 1 मजदूर है।

ट्विटर पोस्ट

मजदूर अपने-अपने घर जाने को तैयार