Loading...
दलेर मेहंदी विवाद को थामने की कोशिश, मुख्यमंत्री धामी ने गायक से फोन पर बात की
दलेर मेहंदी से मुख्यमंत्री धामी ने फोन पर बात की

दलेर मेहंदी विवाद को थामने की कोशिश, मुख्यमंत्री धामी ने गायक से फोन पर बात की

लेखन गजेंद्र
Oct 23, 2026
07:45 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी के अपमान से छिड़े विवाद को ठंडा करने की कोशिश की है। उन्होंने शुक्रवार को गायक से बात की और उनका हालचाल लिया। धामी ने पिछले दिनों हुए घटनाक्रम पर भी उनसे चर्चा की। धामी ने मेहंदी से बात करने के बाद एक्स पर लिखा कि हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।

बयान

धामी ने क्या कहा?

धामी ने एक्स पर लिखा, 'प्रसिद्ध गायक दलेर मेहंदी से फोन पर वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। इस दौरान विगत दिनों हुए घटनाक्रम के संबंध में भी चर्चा हुई। देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भवः की समृद्ध परंपरा का संवाहक है। यहां कला, संस्कृति और कलाकारों का सदैव स्वागत एवं सम्मान किया जाता रहा है। हमारा प्रयास है कि इस घटनाक्रम को पीछे छोड़कर आपसी संवाद, सौहार्द और सकारात्मकता की भावना के साथ आगे बढ़ा जाए।'

विवाद

क्या है विवाद?

टिहरी में नवरात्रि कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड सरकार में मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी को मंच पर गाते हुए रोक दिया था।

मंत्री ने आरोप लगाया कि दलेर नशे में थे और ठीक से बोल भी नहीं पा रहे थे। उन्होंने कहा कि दलेर ने आयोजकों से 35 लाख रुपये लिए थे और नशे में गाकर नवरात्रि के माहौल और प्रशंसकों का अपमान किया है।

यह वीडियो सामने आने के बाद सरकार की काफी आलोचना हुई है।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

धामी का संदेश

ADVERTISEMENT