Page Loader
उत्तराखंड: भूस्खलन से बद्रीनाथ धाम का राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, बीच रास्ते में फंसे यात्री
उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम का राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बंद (प्रतीकात्मक तस्वीर: pixabay)

उत्तराखंड: भूस्खलन से बद्रीनाथ धाम का राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, बीच रास्ते में फंसे यात्री

लेखन गजेंद्र
Jun 29, 2023
01:47 pm

क्या है खबर?

उत्तराखंड के चमोली में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ धाम के राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-7 का एक हिस्सा मलबे से बंद हो गया। यह रास्ता बद्रीनाथ और हिमकुंड की ओर जाता है, जिससे सैकड़ों यात्री यहां फंस गए हैं। बताया जा रहा है कि मलबा चमोली में छिनका के पास गिरा है, जिससे सड़क मार्ग पूरी तरह ढक गया। पुलिस और राहत कार्य बल की टीम मौके पर पहुंच रही है। मलबा हटने में समय लग सकता है।

संकट

बारिश के कारण कई जगह हो चुका है भूस्खलन

भारतीय मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कुछ इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मानसून शुरू होने के बाद कई इलाकों से भूस्खलन की खबरें आ चुकी हैं। बता दें कि 3 दिन पहले ही हिमाचल प्रदेश में मंडी और कुल्लू को जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग बाढ़ और भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया था। इस दौरान करीब सैकड़ों पर्यटक कई घंटे तक फंसे रहे और 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था।

ट्विटर पोस्ट

मलबे से बंद हो गया रास्ता