उत्तर प्रदेश: उन्नाव में बीच रास्ते से खंभा हटाए बिना बनाई सड़क, वीडियो वायरल
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव से एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें बीच रास्ते पर बिजली का खंभा हादसे को दावत दे रहा है। वीडियो कई उपयोगकर्ताओं ने साझा किया है। बिजली का यह खंभा उन्नाव के बीघापुर में राजमार्ग पर लगा है, जिसमें से तार भी गुजर रहे हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) और बिजली विभाग के बीच सामंजस्य न होने की वजह से इस सड़क पर दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
लापरवाही
इससे पहले मिर्जापुर में दिखा था इंजीनियरों का कारनामा
इससे पहले मिर्जापुर में भी इंजीनियरों का अलग कारनामा दिखा था। यहां हैंडपंप को बीच रास्ते से हटाए बिना ही सड़क की मरम्मत कर दी गई थी। बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए सड़क को बनाया गया था और इंजीनियर ने खर्चा बचाने के लिए पंप को नहीं हटवाया। इससे रात में हादसे की संभावना बनी हुई थी। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों ने हैंडपंप हटवा दिया था।
ट्विटर पोस्ट
उन्नाव में बीच सड़क पर लगा खंभा
मिर्जापुर में बीच सड़क पर लगा हैंडपंप देखा आपने
— Priya singh (@priyarajputlive) March 25, 2026
अब उन्नाव में बीच सड़क पर लगे इस बिजली के खंभे को देखिए. pic.twitter.com/drWqJ69pUs