उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर में इंजीनियरों को गजब कारनामा, हैंडपंप हटाए बिना बना दी सड़क
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में सरकारी इंजीनियरों का गजब कारनामा सामने आया है। यहां रास्ते के बीचों-बीच एक हैंडपंप लगा था, जिसे हटाए बिना ही पक्की सड़क बना दी गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग मजाक बना रहे हैं। सड़क के बीच हैंडपंप को न हटाने से बड़े हादसे की संभावना भी बन रही है। स्थानीय लोगों को कहना है कि यह सड़क लोक निर्माण विभाग (PWD) ने बनवाई है।
दौरा
मुख्यमंत्री के दौरे से पहले उनको खुश करने की कोशिश
भारत समाचार ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि यह हैंडपंप पूरी तरह चालू था और सड़क के बीच में यह हैंडपंप रात में कई लोगों की दुर्घटना का कारण बन सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के लिए सड़क को बनाया गया था और विभाग ने जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार को खुश करने के लिए आनन-फानन में यह काम किया है। आरोप है कि इंजीनियर ने खर्चा बचाने के लिए पंप को नहीं हटवाया।
ट्विटर पोस्ट
मिर्जापुर में सड़क के बीच में हैंडपंप
In UP's Mirzapur, a handpump stands in the middle of a busy road which was constructed recently. On this poorly lit stretch, accident is imminent, claim locals. pic.twitter.com/lJkjySLU4A
— Piyush Rai (@Benarasiyaa) March 18, 2026