उत्तर प्रदेश: नहर में पैन धोने गई थी युवती, तभी मगरमच्छ आया और बना लिया शिकार
क्या है खबर?
उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक 18 वर्षीय किशोरी को मगरमच्छ नहर में खींच ले गया। किशोरी नहर में पैर धोने पहुंची थी। उसका शव अभी तक नहीं मिला है।
आजतक के मुताबिक, दुलहीपुर गांव की कामिनी विश्वकर्मा मंगलवार 26 सितंबर को शाम के समय शारदा नहर के पास गई थीं। तभी यह घटना घटी।
किशोरी का पता लगाने के लिए वन विभाग और पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। गांव में दहशत का माहौल है।
घटना
बकरी चराने गई थी किशोरी
ग्रामीणों ने बताया कि कामिनी सहेलियों के साथ खेतों में बकरियां चराने गई थी। इस दौरान जब वह अपने पैर धोने के लिए शारदा नहर के पास गई तो वहां बैठे मगरमच्छ ने उसे पानी में खींच लिया।
सहेलियों ने काफी शोर मचाया, लेकिन मगरमच्छ लड़की को लेकर पानी में गायब हो गया।
ग्रामीणों ने पाधुवा पुलिस और उत्तरी खीरी के वन अधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर पहुंच टीम ने खोजबीन शुरू की।
तलाश
बरसात के दौरान मगरमच्छ लेते हैं आश्रय
दुलहीपुर गांव शारदा नहर के किनारे बसा है। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में अक्सर मगरमच्छ यहां आश्रय लेते हैं और नहर से घास-फूंस में चले आते हैं।
पुलिस और वन विभाग की टीमें 2 दिन से किशोरी को नहर में ढूंढ रही हैं, लेकिन अभी तक उसके शव नहीं मिला है।
पुलिस अधिकारी का कहना है कि नहर में नाव से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल रही।