Page Loader
उत्तर प्रदेश: निजी सेंटरों में हर गुरुवार को होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड
उत्तर प्रदेश में निजी सेंटरों पर होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड (प्रतीकात्मक: पिक्सल)

उत्तर प्रदेश: निजी सेंटरों में हर गुरुवार को होगा गर्भवती महिलाओं का मुफ्त अल्ट्रासाउंड

लेखन गजेंद्र
Aug 01, 2024
01:34 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में अब गर्भवती महिलाओं को अल्ट्रासाउंड के लिए सरकारी अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। महिलाएं अपने नजदीकी प्राइवेट सेंटर पर जांच करा सकती हैं। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने विधानसभा में दी। उन्होंने बताया कि महिलाएं अपना अल्ट्रासाउंड कराने के लिए अस्पताल-अस्पताल जाती थीं, लेकिन वहां चिकित्सकों की कमी है, इसलिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर यह व्यवस्था की गई। जब CHC पर संभव नहीं हो पाया तो अनूठा प्रयोग किया गया।

निशुल्क

कैसे होगा निजी सेंटर पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड

पाठक ने बताया कि सरकार ने भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से एक ऐप बनाया है। इस ऐप के जरिए जब गुरुवार को गर्भवती महिलाएं CHC पर अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचेंगी तो उन्हें एक बार कोड मिलेगा। इस बार कोड के जरिए प्रदेश के हजारों निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर जाकर महिलाएं अपनी गर्भ की जांच करा सकती हैं। उनसे कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। बार कोड स्कैन करते ही सेंटर तक सरकार के जरिए पैसा पहुंच जाएगा।

ट्विटर पोस्ट

सुनिए, क्या बोले उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक