Page Loader
'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रेड अलर्ट घोषित किया, जानिए क्या है तैयारी
पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रेड अलर्ट घोषित किया, जानिए क्या है तैयारी

लेखन गजेंद्र
May 07, 2025
02:58 pm

क्या है खबर?

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के 16 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत बमबारी की है, जिसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। इसे देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने रेड अलर्ट जारी किया है। इसकी सूचना पुलिस महानिदेशक (DGP) प्रशान्त कुमार ने दी है। इस दौरान प्रदेश पुलिस को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश है।

सुरक्षा

DGP ने एक्स पर दी जानकारी

DGP ने एक्स पर लिखा, 'ऑपरेशन सिंदूर के बाद उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस की सभी फील्ड संरचनाओं को रक्षा इकाइयों के साथ समन्वय करने और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा को मजबूत करने का निर्देश दिया गया है। उत्तर प्रदेश पुलिस हर नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्क, सुसज्जित और पूरी तरह तैयार है। जय हिंद!' उन्होंने 'ऑपरेशन सिंदूर' का पोस्टर भी साझा किया है।

ट्विटर पोस्ट

DGP ने जानकारी दी