LOADING...
लखनऊ: नहर में बक्से में महिला का शव मिला, अब तक शिनाख्त नहीं
लखनऊ में नहर के अंदर बक्से में बंद मिला महिला का शव (तस्वीर: एक्स/@himansulive)

लखनऊ: नहर में बक्से में महिला का शव मिला, अब तक शिनाख्त नहीं

लेखन गजेंद्र
Oct 13, 2023
03:24 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा नहर में शुक्रवार को एक बक्सा तैरता मिला, जिसके अंदर महिला का काफी पुराना शव था। गोसाईगंज थाना क्षेत्र में आने वाली नहर में मछली पकड़ने पहुंचने मछुआरों के जाल में यह बक्सा फंस गया, जिसे उन्होंने खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

शव

8 से 10 दिन पुराना लग रहा शव

पुलिस ने बताया कि उनको रामरतन कश्यप नाम के मछुआरे ने बक्सा मिलने की सूचना दी थी। महिला का शव 8 से 10 दिन पुराना लग रहा है। पुलिस को शक है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को बक्से में बंद कर फेंका गया है। शव मिलने के बाद सभी थानों से लापता महिलाओं की जानकारी जुटाई जा रही है। मछुआरों ने बताया कि बक्सा भटवारा गांव की माइनर में जाल में फंस गया था।

ट्विटर पोस्ट

बक्से में मिला महिला का शव