Page Loader
उत्तर प्रदेश: हापुड़ की घटना से नाराज वकीलों ने लखनऊ में पुलिसकर्मियों को पीटा
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पुलिस को वकीलों ने पीटा

उत्तर प्रदेश: हापुड़ की घटना से नाराज वकीलों ने लखनऊ में पुलिसकर्मियों को पीटा

लेखन गजेंद्र
Aug 31, 2023
06:39 pm

क्या है खबर?

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में वकीलों पर पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के कई जिलों में वकीलों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और वकीलों के बीच मारपीट की खबरें भी आईं। लखनऊ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कुछ वकील पुलिसकर्मियों से भिड़ते दिख रहे हैं। सादी वर्दी में एक पुलिसकर्मी को वकील दौड़ा लेते हैं और लाठी से पीटते हैं। तभी कुछ पुलिसकर्मी उसे बचाते हैं।

विवाद

क्या है मामला?

हापुड़ में कुछ दिन पहले एक महिला अधिवक्ता और उनके पिता ने बाइक सवार पुलिसकर्मी पर छेड़छाड़ और पीछा करने का आरोप लगाया था। इस दौरान महिला ने सिपाही की नेम प्लेट उखाड़ दी थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सिपाही ने अधिवक्ता और उनके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद वकीलों ने प्रदर्शन किया। वकीलों ने जाम लगाने की कोशिश की तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद वकील और उग्र हो गए।

ट्विटर पोस्ट

लखनऊ में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प